किराना दुकान में आग लगने से 70 हजार का सामान जलकर राख

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 16 Nov 2025 9:48 PM

विज्ञापन

किराना दुकान में आग लगने से 70 हजार का सामान जलकर राख

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. अलीनगर गांव में शनिवार अपराह्न करीब 10 बजे एक काठ गुमटी में अचानक आग लग गयी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए. यह गुमटी मिनटर पासवान की थी, जहां वह अपनी किराना दुकान चलाते थे. आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा करीब 70 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना के समय गुमटी में कोई नहीं था, लेकिन दुकान का सामान पूरी तरह से राख हो गया. रविवार को पीड़ित दुकानदार मिनटर पासवान ने मामले की शिकायत सूर्यगढ़ा थाना में दर्ज करायी. उन्होंने आरोप लगाया कि आगलगी की घटना जानबूझकर की गयी है, और उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किसी ने यह कृत्य किया है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो गया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने आगलगी की घटनाओं के पीछे संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके. पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है व मामले को गंभीरता से लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन