महिलाओं ने निकाली हल्ला बोल रैली

Published at :14 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने निकाली हल्ला बोल रैली

शराब बंदी कानून को लागू नहीं किये जाने पर होगी आंदोलन तेजफोटो 15 व 16 मेंकैप्सन: सभा को संबोधित करते वक्ता व उपस्थित ब्रिगेड की महिलाएं प्रतिनिधि, महेशखूंटशराबबंदी कानून लागू नहीं किये जाने के विरोध में मंगलवार को महिला ब्रिगेड व दुर्गादस्ता से जुड़ी महिलाओं ने हला बोल रैली निकाली. पकरैल के हाइस्कूल में आयोजित […]

विज्ञापन

शराब बंदी कानून को लागू नहीं किये जाने पर होगी आंदोलन तेजफोटो 15 व 16 मेंकैप्सन: सभा को संबोधित करते वक्ता व उपस्थित ब्रिगेड की महिलाएं प्रतिनिधि, महेशखूंटशराबबंदी कानून लागू नहीं किये जाने के विरोध में मंगलवार को महिला ब्रिगेड व दुर्गादस्ता से जुड़ी महिलाओं ने हला बोल रैली निकाली. पकरैल के हाइस्कूल में आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में महिला बिग्रेड के संरक्षक दिलीप सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी और दुर्गा तथा चंडी के रूप को धारण करना होगा. उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुआ कहा कि शराबबंदी कानून लागू नहीं किया गया, तो राज्य की महिलाएं चुप नहीं रहेगी आंदोलन को तेज किया जायेगा. अध्यक्षता जिला सचिव अनिता देवी तथ मंच संचालन रुक्मिणी देवी ने किया. जिला सचिव अनिता देवी ने कहा कि जिले में प्रशासन का नहीं गुंडों का राज है. महिलाओं के साथ हत्या और दुष्कर्म जैसे मामले सामने आ रहे हैं. मौके पर नीरा देवी, किरण देवी, आशा देवी, ललीता देवी, झारो देवी, शीला देवी, गीता देवी, शांति देवी आदि ने सभा को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन