OnePlus Nord CE6 Lite vs OPPO K14: ₹20000 के बजट में कौन-सा फोन देता है ज्यादा वैल्यू?

Published by :Shivani Shah
Published at :11 May 2026 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
OnePlus Nord CE6 Lite vs OPPO K14

वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट बनाम ओप्पो K14

OnePlus Nord CE6 Lite और OPPO K14 बजट सेगमेंट के दो दमदार स्मार्टफोन हैं. दोनों में ही बड़ी बैटरी और बढ़िया फीचर्स मिलते हैं. दोनों मॉडल्स की कीमत भी लगभग एक जैसी है. ऐसे में यहां जानिए दोनों में से कौन सा मॉडल आपके लिए बढ़िया है.

विज्ञापन

बजट स्मार्टफोन की दुनिया में मुकाबला अब सिर्फ कीमत का नहीं, बल्कि फीचर्स और एक्सपीरियंस का भी हो गया है. इसी रेस में OnePlus Nord CE6 Lite ने हाल ही में एंट्री मारी है. यह OnePlus का अब तक का सबसे किफायती नया स्मार्टफोन है, जिसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम बजट में प्रीमियम फील चाहते हैं. 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह फोन ऐसे सेगमेंट में आया है, जहां मुकाबला काफी तगड़ा है. इसी प्राइस रेंज में पहले से OPPO K14 मौजूद है, जिसमें बड़ी बैटरी से लेकर बढ़िया फीचर्स मिलते हैं. दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसी खूबियों और कीमत के साथ आते हैं, लेकिन असली सवाल यहां यह है, कि रोजाना इस्तेमाल, गेमिंग और बैटरी बैकअप के मामले में कौन-सा फोन ज्यादा बढ़िया ऑप्शन है? आइए जानते हैं दोनों के बीच का पूरा फर्क.

कीमत में कितना अंतर?

OnePlus Nord CE6 Lite की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है, जबकि OPPO K14 की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. यानी OPPO का फोन वनपल्स के फोन से करीब 1000 रुपये सस्ता है. हालांकि, यह अंतर बहुत बड़ा नहीं है और फीचर्स के हिसाब से फैसला बदल सकता है.

वेरिएंट के हिसाब से कीमत की बात करें, तो-

वेरिएंट OnePlus Nord CE6 Lite OPPO K14
6GB + 128GB20,999 रुपये19,999 रुपये
6GB + 256GB22,999 रुपये21,999 रुपये
8GB + 256GB25,999 रुपये23,999 रुपये

डिजाइन, डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी

दोनों फोन फ्लैट डिस्प्ले और फ्लैट फ्रेम के साथ आते हैं, जिससे हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील मिलता है. लेकिन कैमरा डिजाइन में अंतर देखने को मिलता है.

OnePlus Nord CE6 Lite में पीछे की तरफ वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो काफी सिंपल और क्लीन लुक देता है. वहीं OPPO K14 में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल और प्रिज्म डिजाइन वाला बैक पैनल मिलता है, जो थोड़ा ज्यादा आकर्षक लगता है.

डिस्प्ले की बात करें, तो OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. वहीं OPPO K14 में 6.75 इंच का HD+ LCD पैनल मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. हालांकि 120Hz और 144Hz का फर्क रोजमर्रा इस्तेमाल में ज्यादा महसूस नहीं होगा, लेकिन Nord CE6 Lite का FHD+ रिजॉल्यूशन बेहतर शार्पनेस और क्लियर विजुअल्स देता है.

ड्यूरेबिलिटी की बात करें, तो OPPO K14 यहां आगे निकलता है क्योंकि इसमें IP69 रेटिंग दी गई है, जबकि Nord CE6 Lite में IP64 रेटिंग मिलती है. यानी OPPO फोन पानी और धूल से ज्यादा बेहतर सुरक्षा देता है.

कैमरा कितना अच्छा?

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन लगभग एक जैसे कैमरा सेटअप के साथ आते हैं. OnePlus Nord CE6 Lite में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है. वहीं सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. OPPO K14 में भी लगभग इसी तरह का कैमरा सेटअप मिलता है.

दोनों फोन दिन की रोशनी में अच्छी फोटो क्लिक कर सकते हैं और सोशल मीडिया के लिए ठीक-ठाक रिजल्ट देते हैं. हालांकि, अगर आप प्रोफेशनल लेवल कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो ये फोन उस कैटेगरी में नहीं आते.

परफॉर्मेंस और बैटरी

OnePlus Nord CE6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतर परफॉर्मेंस देने में बढ़िया माना जा रहा है. इसके मुकाबले OPPO K14 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जो थोड़ा पुराना प्रोसेसर है.

अगर आप ज्यादा गेमिंग करते हैं या लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो OnePlus का फोन ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.

बैटरी की बात करें, तो दोनों फोन में बड़ी 7,000mAh बैटरी दी गई है और दोनों 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. इतनी बड़ी बैटरी के साथ ये फोन आसानी से पूरे दिन का बैकअप दे सकते हैं. नॉर्मल इस्तेमाल में बैटरी दो दिन तक भी चल सकती है.

सॉफ्टवेयर और अपडेट

वनपल्स का फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है. इसमें स्मूद एनिमेशन, क्लीन इंटरफेस और AI फीचर्स जैसे AI Eraser और AI Reflection Remover दिए गए हैं.

OPPO K14, Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है. OPPO ने इस फोन के लिए 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

हालांकि, OnePlus ने अभी तक अपडेट पॉलिसी साफ नहीं की है, लेकिन Android 16 के साथ आने की वजह से Nord CE6 Lite थोड़ा ज्यादा फ्यूचर-रेडी माना जा सकता है.

कौन-सा फोन खरीदना चाहिए?

देखा जाए, तो OnePlus Nord CE6 Lite ज्यादातर यूजर्स के लिए ज्यादा बेहतर और बैलेंस्ड पैकेज साबित होता है. इसमें FHD+ डिस्प्ले, ज्यादा दमदार Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर और नये Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 मिलता है, जो इसे परफॉर्मेंस, गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिहाज से मजबूत ऑप्शन बनाता है.

दूसरी तरफ OPPO K14 उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो कम बजट में एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं. हालांकि, दोनों फोन्स में बैटरी, चार्जिंग स्पीड और कैमरा सेटअप काफी हद तक समान हैं, इसलिए बेहतर ऑलराउंड एक्सपीरियंस के मामले में OnePlus Nord CE6 Lite थोड़ा आगे निकलता है. मौजूदा समय में स्मार्टफोन्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से किसी भी फोन को खरीदना एक अच्छा फैसला हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE vs Vivo X200 FE: अपग्रेड करना चाहिए या पुराना मॉडल ही बेस्ट है? जानें यहां

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola