झारखंड में परिवहन सेवाओं का होगा विस्तार, सरकार ने MVI के 21 नए पदों के सृजन को दी हरी झंडी
झारखंड में MVI के 21 नए पदों सृजत, Pic Credit- AI, Only For Symbolism
Jharkhand MVI Post: झारखंड सरकार ने परिवहन विभाग में मोटरयान निरीक्षकों (MVI) के 21 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दी है, जिससे राज्य में कुल पदों की संख्या 70 हो गई है. यह निर्णय वाहनों की बढ़ती संख्या, फिटनेस जांच और सड़क सुरक्षा कार्यों के बढ़ते दबाव को देखते हुए लिया गया है.
Jharkhand MVI Post, रांची, (विवेक चंद्रा की रिपोर्ट): झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य में सुचारू यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा मानकों को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. विभाग द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में मोटरयान निरीक्षक (MVI) के 21 अतिरिक्त पदों के सृजन को स्वीकृति दे दी गई है. इस विस्तार के बाद राज्य में एमवीआई के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 49 से बढ़कर 70 हो जाएगी.
इन जिलों को मिला सबसे ज्यादा फायदा
नये पदों के आवंटन में कार्यभार को प्राथमिकता दी गई है. अधिसूचना के अनुसार रांची, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम जैसे प्रमुख केंद्रों में दो-दो अतिरिक्त पदों को मंजूरी मिली है. पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पाकुड़ में भी दो-दो नए पद सृजित किए गए हैं, जबकि धनबाद, गुमला, लोहरदगा, कोडरमा, चतरा, साहेबगंज, लातेहार, सिमडेगा और जामताड़ा सहित अन्य जिलों में एक-एक अतिरिक्त पद दिया गया है.
Also Read: Ramgarh: औद्योगिक क्षेत्रों की समस्या को लेकर चेंबर ने चलाया निरीक्षण अभियान
क्यों पड़ी अतिरिक्त पदों की जरूरत?
सरकार ने स्पष्ट किया है कि झारखंड के सभी 24 जिलों में पहले से पद स्वीकृत थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. इसके परिणामस्वरूप फिटनेस जांच, ड्राइविंग टेस्ट, राजस्व संग्रह और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों का बोझ काफी बढ़ गया था. इन पदों पर होने वाले वेतन और अन्य खर्चों का वहन परिवहन विभाग के बजट से ही किया जाएगा.
MVI के जिम्मे होंगे ये महत्वपूर्ण कार्य
नये निरीक्षकों की नियुक्ति से विभाग की कार्यक्षमता में सुधार होगा. इनके मुख्य कार्यों में शामिल होंगे
- कमर्शियल और निजी वाहनों की तकनीकी फिटनेस जांच.
- सड़क दुर्घटनाओं के बाद वाहनों का तकनीकी मुआयना
- ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले चालक की दक्षता का परीक्षण
- मोटर वाहन कर (Tax) का संग्रह और प्रदूषण नियंत्रण मानकों की निगरानी.
- आपदा की स्थिति में वाहनों का अधिग्रहण और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाना.
Also Read: रामगढ़ से ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में परीक्षा पास कराने का पर्दाफाश, JEE Mains धांधली में 2 को जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










