सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवमय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर से सुरेश्वर धाम तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

दूसरी सावन सोमवारी के दिन पहाड़ी मंदिर और सुरेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़,

सावन की दूसरी सोमवारी पर रांची के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब देखने को मिला. ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में तड़के से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई. मंदिरों के बाहर बेलपत्र, धतूरा, फूल, माला और प्रसाद की दुकानें सजी रहीं. मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने भी पहाड़ी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

विज्ञापन

Pahari Mandir Ranchi: सावन की दूसरी सोमवारी पर रांची के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा. पहाड़ी मंदिर से लेकर सुरेश्वर महादेव मंदिर तक भक्तों की लंबी कतारें लगीं और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे.

तड़के से ही पहाड़ी मंदिर पहुंचने लगे शिवभक्त

सावन की दूसरी सोमवारी पर रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए भक्त तड़के ही मंदिर पहुंचने लगे. रात में सरकारी पूजा-अर्चना के बाद सुबह करीब 3:20 बजे मंदिर के पट खोल दिए गए. अरघा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की.

20 हजार से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक

पहाड़ी मंदिर में सुबह करीब 3:20 बजे से जलार्पण शुरू हुआ. यहां लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. भक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, शहद और पंचामृत से बाबा का अभिषेक किया. बेलपत्र, धतूरा, फूल और प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की. सुबह नौ बजे के बाद यहां भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी.

सुरेश्वर महादेव मंदिर में भी लगा भक्तों का तांता

चुटिया स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. दोपहर तक भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक और दर्शन किया. यहां भी करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी है. भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा और अकवन की माला अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की.

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर

दोनों प्रमुख शिवालयों में भक्तों के हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. कई भक्तों ने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया.

मंदिरों के बाहर सजी पूजा सामग्री की दुकानें

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री की दुकानें भी सजी रहीं. बेलपत्र, फूल, माला, धतूरा, अगरबत्ती और प्रसाद की खूब बिक्री हुई. भक्तों ने अपनी जरूरत के अनुसार पूजा सामग्री खरीदी और भगवान शिव को अर्पित की.


ये भी पढ़ें: सुल्तानगंज से देवघर तक शिवभक्ति की बयार, दूसरी सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़


मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने भी किया जलाभिषेक

सावन की दूसरी सोमवारी पर झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने भी पहाड़ी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान समिति के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं.


विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola