टीबीटी द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह किया गया आयोजित

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 10 May 2026 8:51 PM

विज्ञापन

इस अवसर पर जिले के 110 नवाचारी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के डायट रामगंज संसारपुर परिसर में टीबीटी द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. डायट में पहली बार टीबीटी द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय सदस्य के प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार कन्हैया की भूमिका अत्यंत सराहनीय रहा. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने दीप प्रज्वलित कर किया. डायट के प्राचार्य मनोज यादव, प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार कन्हैया, सौरभ कुमार विनायक बिन्नी एवं अन्य शिक्षकों ने डीईओ को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया. समारोह के दौरान शिक्षिकाओं ने लोकगीत, अभियान गीत, स्वागत गीत एवं लोकनृत्य सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के नवाचारी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करना था. आयोजन को सफल बनाने में टीबीटी के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रजनी कुमारी, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला सचिव राकेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, अमृता प्रीतम, मुकेश आचार्य, रेखा कुमारी, सोनी कुमारी, अमित कुमार, इंदु शर्मा, अनिल कुमार, ललिता कुमारी, रूपम, मधु विद्यार्थी, अनुभूति वर्मा सहित सभी सक्रिय सदस्यों की अथक मेहनत, समर्पण एवं लगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

110 नवाचारी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

डीईओ ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं. नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित करना शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रेरणादायी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है. उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर नवाचार करते रहने का आह्वान किया. इस अवसर पर जिले के 110 नवाचारी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित प्रमुख शिक्षकों में विजय कुमार निराला, मो.रियाजुद्दीन अमीन असगर, अनुभूति कुमारी, अविनाश कुमार, मधु विद्यार्थी, राकेश कुमार, अमृता प्रीतम, पूजा कुमारी, मोनी कुमारी, रोली, दीपशिखा, नव्या भारती, चंद्रमौली, नम्रता सिंह, कृष्ण कुमार, चंद्रमौली रंजन सहित अन्य शिक्षकों के नाम शामिल है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन