बेलदौर में सम्राट अशोक भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास, 500 लोगों की क्षमता वाला बनेगा आधुनिक हॉल

Updated:
विज्ञापन

सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ

Khagaria News: बेलदौर नगर पंचायत को मिली बड़ी सौगात. 1 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा सम्राट अशोक भवन, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा नया मंच.

विज्ञापन

बेलदौर (खगड़िया) से अमित सिंह की रिपोर्ट.

Khagaria News: खगड़िया जिले के बेलदौर नगर पंचायत क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल की गई है. सीएचसी के समीप प्राथमिक विद्यालय जमैया टोला के पास चिह्नित भूमि पर प्रस्तावित सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को चेयरमैन और उप चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा किया गया. करीब 1 करोड़ 82 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह भवन नगरवासियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा.

बेलदौर को मिली बड़ी सौगात

नगर पंचायत बेलदौर के वार्ड संख्या 12 स्थित चिह्नित स्थल पर बनने वाले सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास चेयरमैन ममता कुमारी, उप चेयरमैन प्रतिनिधि सूरज कुमार और वार्ड पार्षद सोनी कुमारी ने नारियल फोड़कर किया.

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जताई और कहा कि भवन निर्माण से सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन

चेयरमैन ममता कुमारी ने बताया कि सम्राट अशोक भवन बनने से जरूरतमंद और निसहाय परिवारों को काफी सुविधा मिलेगी. भवन में करीब 500 लोगों की बैठने की क्षमता वाला विशाल हॉल बनाया जाएगा.

इसके अलावा भवन में मंच, वेटिंग रूम, रंगमंच और शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे विभिन्न प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आसानी से किया जा सकेगा.

गुणवत्ता के साथ होगा निर्माण कार्य

नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि भवन निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाएगा. इसके लिए निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि समय पर और बेहतर तरीके से कार्य पूरा हो सके.

भवन का निर्माण कार्य संवेदक जितेंद्र कुमार द्वारा कराया जाएगा.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

Khagaria News: जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रंजन कुमार राज, जेई चंदन कुमार, मुंशी संतोष कुमार, वार्ड प्रतिनिधि गुरुदेव कुमार, नकुल शर्मा, सुनील शर्मा, वार्ड पार्षद संकुल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, पंकज साह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन