अगर एक्टर नहीं होते तो क्या करते शाहरुख खान? 35 साल बाद बॉलीवुड के बादशाह ने खोला राज

Updated:
विज्ञापन

Shahrukh Khan Career If Not An Actor: शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह बन चुके हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है. अब बी टाउन में 35 साल पूरे होने के बाद एक्टर ने खुलासा किया है कि अगर वह एक्टर नहीं होते तो क्या होते.

विज्ञापन

Shahrukh Khan Career If Not An Actor: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने ग्लैमर इंडस्ट्री में 35 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने दीवाना फिल्म से डेब्यू किया था. इस सक्सेस को उन्होंने मंगलुरु में सेलिब्रेट किया. एसआरके ने ‘झूमे जो पठान’ पर शानदार डांस करते हुए ग्रैंड एंट्री की. इवेंट का सबसे खास पल तब आया, जब ऑडियंस में मौजूद एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि अगर वह एक्टर नहीं बनते, तो किस प्रोफेशन में अपना करियर बनाते?

What Would Shahrukh Khan If Not An Actor: अगर एक्टर नहीं होते तो क्या होते शाहरुख खान

शाहरुख खान ने जवाब देते हुए कहा, “अगर मैं एक्टर नहीं बनता, तो मुझे मंगलुरु जैसे शहर में रहकर बहुत खुशी होती. मैं टीचर बनता बच्चों को पढ़ा रहा होता.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे बच्चों को पढ़ाना बहुत पसंद है. मैं अपने बच्चों को भी पढ़ाता हूं, इसलिए अगर एक्टर नहीं होता तो मंगलुरु में एक टीचर होकर पूरे दिल से बच्चों को पढ़ाता.” सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी सादगी और की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Shahrukh Khan Bollywood Journey: शाहरुख खान का फिल्मी सफर

शाहरुख खान ने 1992 में दिव्या भारती और ऋषि कपूर के साथ रोमांटिक फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बाद में अभिनेता ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘चक दे! इंडिया’, ‘कल हो ना हो’ और ‘माय नेम इज खान’ जैसी शानदार फिल्में की. जिसके दर्शकों ने खूब पसंद किया और वह बॉलीवुड के बादशाह बन गए.

Shahrukh Khan Upcoming Movie: किस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. इसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण भी हैं और यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- क्या कैंटीन में समोसे पहुंचाते थे शाहरुख खान? पंकज कपूर ने खोला किंग खान के बचपन का राज

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान के कार कलेक्शन में इस लग्जरी कार की एंट्री, फीचर देख उड़ेंगे होश

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola