शाहरुख खान के कार कलेक्शन में इस लग्जरी कार की एंट्री, फीचर देख उड़ेंगे होश

एक्टर शाहरुख खान
Shah Rukh Khan Car Collection: शाहरुख खान ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज वी-क्लास शामिल कर ली है. करीब 1.40 करोड़ की यह कार फीचर्स और कम्फर्ट के सेलिब्रिटिज के बीच काफी फेमस है. इस कार के बाद किंग खान का कार कलेक्शन अब और भी शानदार हो गया है. जानिए उनके कार कलेक्शन के बारे में…
Shah Rukh Khan Car Collection: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान इस साल फिल्मों के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. जहां एक तरफ फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके कार कलेक्शन में जुड़ी नई गाड़ी ने सुर्खियां बटोर ली हैं. दरअसल, शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में एक और शानदार नाम जोड़ लिया है Mercedes-Benz V-Class. यह प्रीमियम मल्टी-पर्पस व्हीकल (MPV) अपनी लग्जरी और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

जानिए शाहरुख की नई कार के फीचर्स
बताया जा रहा है कि यह कार हाल ही में उनके नए निवास ‘पूजा कासा’ के बाहर देखी गई, जहां फिलहाल उनका परिवार रह रहा है. दरअसल, उनका मशहूर बंगला ‘मन्नत’ इन दिनों रेनोवेशन के दौर से गुजर रहा है, इसी वजह से उन्होंने अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया हुआ है. इस नई कार में कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं, जैसे 360-डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग्स, ड्राइवर अटेंशन असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और प्रीमियम कम्फर्ट सुविधाएं. यही वजह है कि यह कार सेलेब्रिटीज के बीच काफी पॉपुलर हो रही है. हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी इसी मॉडल की कार खरीदी थी.
शाहरुख के पास हैं ये कार
अगर शाहरुख खान के पूरे कार कलेक्शन की बात करें, तो यह पहले से ही बेहद शानदार है. उनके पास Bugatti Veyron, Rolls-Royce Phantom Drophead Coupe और Rolls-Royce Cullinan Black Badge जैसी महंगी गाड़ियां मौजूद हैं. शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जबकि इससे पहले उनके रजनीकांत के साथ ‘जेलर 2’ में दिखने की भी चर्चा है.
यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 के मुरीद हुए विक्की कौशल, रणवीर सिंह के लिए कह दी बड़ी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




