आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव, करीबी दोस्त ने बताई वजह
आमिर खान, गौरी स्प्रैट, रीना दत्ता और किरण राव, फोटो- इंस्टाग्राम
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में एक्टर की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव नहीं पहुंची थी. अब करीबी दोस्त अमीन हाजी ने असली वजह बताई.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी की. दोनों की वेडिंग काफी प्राइवेट तरीके से हुई. जिसमें क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मौजूद थे. सेलिब्रेशन में एक्टर की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव शामिल नहीं हुई. अब आमिर के करीबी दोस्त ने सच्चाई बताई.
Why Reena-Kiran Not Attend Gauri Spratt Aamir Khan Wedding: क्यों आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल नहीं हुई रीना और किरण
आमिर खान के करीबी दोस्त, अभिनेता और फिल्ममेकर अमीन हाजी ने रेडिफ संग बातचीत में साफ किया कि रीना और किरण के शादी में शामिल न होने के पीछे किसी तरह की नाराजगी या मनमुटाव नहीं था. यह फैसला पूरी समझदारी और सम्मान के साथ लिया गया था, ताकि आमिर और गौरी को अनकंफर्टेबल महसूस न हो.
Aamir Khan Friends On Reena and Kiran: रीना और किरण को लेकर क्या बोले आमिर खान के दोस्त
उन्होंने आगे कहा, "आमिर, रीना और किरण के रिश्ते आज भी बेहद सम्मानजनक हैं. उस समय किरण यूके में थीं, लेकिन आजाद शादी अटेंड करने के लिए वापस इंडिया आ गए थे." रीना दत्ता के शादी में शामिल न होने पर अमीन ने कहा, "मुझे लगता है कि कुछ गैरमौजूदगियां बिल्कुल स्वाभाविक होती हैं. कई बार किसी को उसकी पर्सनल स्पेस देना भी प्यार और सम्मान जताने का एक तरीका होता है. आखिर इतने खास मौके पर कोई भी नहीं चाहेगा कि किसी को किसी भी वजह से असहज महसूस हो."
Close Friend On Aamir And Gauri wedding: आमिर और गौरी की शादी पर क्या बोले क्लोज फ्रेंड
अमीन ने यह भी बताया कि आमिर और गौरी ने अपनी शादी को पूरी तरह सादगी से रखा और पारंपरिक रस्मों से दूरी बनाई. उन्होंने कहा, "शादी आमिर के घर पर हुई थी. किसी तरह की पारंपरिक वेडिंग सेरेमनी नहीं रखी गई थी. कई लोगों ने पूछा कि संगीत या दूसरी रस्में हुई थीं या नहीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. हम सब बस साथ बैठे, खूब बातें कीं, हंसे और इस खास पल को साथ मिलकर एंजॉय किया."
ये भी पढ़ें: क/ितनी अमीर हैं आमिर खान की होने वाली पत्नी, जानें गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए