Nepal की बाढ़ पर Manisha Koirala ने दुनिया से की अपील, कहा- देश को टूरिज्म की जरूरत
मनीषा कोइराला, फोटो- इंस्टाग्राम
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने भारत, चीन और नेपाल को एकजुट होकर ग्लोबल वॉर्मिंग से निपटने और देश के टूरिज्म को दोबारा सहारा देने की अपील की.
Manisha Koirala on Nepal Floods: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेपाल से हैं और उनके कंट्री में आई भीषण बाढ़ के बाद उन्होंने इंटरनेशनल कम्युनिटी से देश की मदद करने की अपील की है. उन्होंने भारत, चीन और नेपाल से भी मिलकर काम करने और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने की बात कही.
Manisha Koirala on Nepal Floods: नेपाल में आई बाढ़ को लेकर क्या कहा मनीषा ने
मनीषा ने काठमांडू में सद्गुरु के कार्यक्रम ‘इन सॉलिडैरिटी विद नेपाल’ में टूरिज्म और बाढ़ समस्या को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग अब कोई दूर की समस्या नहीं है, बल्कि इसका असर सामने दिखाई दे रहा है. ऐसे में नेपाल, भारत और चीन को एक साथ मिलकर पर्यावरण और आपदाओं से जुड़ी चुनौतियों पर काम करना चाहिए.
">#WATCH | Nepal flash floods | Kathmandu: Speaking at the special solidarity event 'In Solidarity with Nepal', led by spiritual leader Sadhguru, Actress Manisha Koirala says, "...We are facing the brunt of global warming. What should be our next step? I request that we, as human… pic.twitter.com/QKU8unlHeN
— ANI (@ANI) August 30, 2026
मनीषा ने कहा कि तीनों देश एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. इसलिए भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं को रोकने और उनके असर को कम करने के लिए मिलकर प्रयास करना जरूरी है. उन्होंने लोगों से एक-दूसरे की मदद करने और बेहतर इंसान बनने की भी अपील की.
Nepal Need Tourism- Manisha Koirala: नेपाल को टूरिज्म की जरूरत है’
मनीषा ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से नेपाल की टूरिज्म को लेकर मदद मांगा हैं. उन्होंने लोगों से नेपाल की यात्रा करने और देश के पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की.
उन्होंने कहा कि दुनिया नेपाल को केवल प्राकृतिक आपदाओं और मुश्किलों से जूझने वाले देश के रूप में न देखे. नेपाल अपनी खूबसूरत प्रकृति, हिमालय, संस्कृति, परंपराओं और यहां के लोगों के लिए भी जाना जाता है.

एक्ट्रेस ने कहा कि हाल ही में नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आपदा आई है, लेकिन इससे नेपाल के पर्यटन को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. पर्यटन देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की लाइवलीहुड के लिए जरूरी है. इसलिए उन्होंने इंटरनेशनल टूरिस्ट्स से दोबारा नेपाल आने की अपील की.
About Nepal Floods: बाढ़ से हुई भारी तबाही
26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास पहाड़ी इलाके में अचानक आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. इस प्राकृतिक आपदा के बाद कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी रहे.
‘द एसोसिएटेड प्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ और इससे जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 800 तक पहुंच गई है. वहीं, 3,000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए गए हैं.
आपदा से प्रभावित इलाकों में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे समय में मनीषा कोइराला ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से नेपाल के साथ खड़े होने और देश की मदद करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: नेपाल-असम में बाढ़ की तबाही के बीच सिंगर Vishal Mishra का बड़ा फैसला, उठाया यह दिल छू लेने वाला कदम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए