'Cheating के बाद I Love You कहना...' Nikki Tamboli और Arbaaz Patel ने एक-दूजे को किया Unfollow!

Updated:
विज्ञापन

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ( instagram pic)

निक्की तांबोली और अरबाज पटेल, बिग बॉस मराठी से बनी जोड़ी, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद सुर्खियों में हैं. अरबाज की 'चीटिंग' वाली पोस्ट और निक्की के क्रिप्टिक मैसेज ने उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

टीवी की चर्चित जोड़ियों में शुमार निक्की तांबोली और अरबाज पटेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह दोनों की रोमांटिक तस्वीरें नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से दूरी है. खबरों के मुताबिक, निक्की और अरबाज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इसके साथ ही अरबाज की 'Cheating' वाली पोस्ट और निक्की के क्रिप्टिक मैसेज ने उनके रिश्ते में दरार की अटकलों को और हवा दे दी है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

अरबाज की 'Cheating' वाली पोस्ट ने खींचा ध्यान

अरबाज पटेल ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेवफाई को लेकर एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा कि अपने पार्टनर को धोखा देने के बाद घर लौटकर उसकी आंखों में देखकर 'आई लव यू' कहना अलग ही स्तर की बेइज्जती है. अरबाज ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट के समय और हालिया सोशल मीडिया गतिविधियों को देखते हुए फैंस इसे निक्की तांबोली से जोड़कर देखने लगे.

निक्की ने भी दिया इशारा?

अरबाज की पोस्ट के बाद निक्की तांबोली की एक पोस्ट ने भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. निक्की ने लिखा कि अफेयर्स इसलिए नहीं होते क्योंकि कोई नया इंसान बेहद आकर्षक होता है, बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि कोई पुराना शख्स अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है. निक्की ने भी अपनी पोस्ट में अरबाज का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस ने इसे अरबाज की पोस्ट का जवाब मानना शुरू कर दिया.

एक-दूसरे को किया Unfollow

इन क्रिप्टिक पोस्ट के बीच दोनों का एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करना सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि अब निक्की और अरबाज एक-दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में नजर नहीं आ रहे हैं. इसी के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच वास्तव में क्या हुआ है.

Bigg Boss Marathi में शुरू हुई थी लव स्टोरी

निक्की तांबोली और अरबाज पटेल की नजदीकियां 'Bigg Boss Marathi 5' के दौरान बढ़ी थीं. शो में दोनों की केमिस्ट्री खूब चर्चा में रही थी. शो खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता जारी रहा और वे कई मौकों पर साथ नजर आए. बाद में दोनों ने 'The 50' में भी साथ हिस्सा लिया. शो के दौरान अरबाज ने निक्की को प्रपोज भी किया था, जिसे निक्की ने स्वीकार कर लिया था.

निक्की के पिता को पसंद नहीं था रिश्ता

'The 50' में प्रपोजल के दौरान निक्की ने अपने परिवार को लेकर भी बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनके पिता इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे और उनके इंटरफेथ रिलेशनशिप को लेकर परिवार की अपनी चिंताएं थीं. इसके बावजूद निक्की और अरबाज अपने रिश्ते को लेकर आगे बढ़ते नजर आए थे.

क्या सच में अलग हो गए निक्की-अरबाज?

फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन इसे ब्रेकअप कहना अभी जल्दबाजी होगी. ना अरबाज ने निक्की पर सीधे तौर पर कोई आरोप लगाया है और ना ही निक्की ने उनकी पोस्ट को लेकर कोई स्पष्ट बयान दिया है. दोनों का एक-दूसरे को अनफॉलो करना और क्रिप्टिक पोस्ट जरूर रिश्ते में सबकुछ ठीक न होने की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन असली वजह क्या है, इसका खुलासा दोनों के बयान के बाद ही होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola