‘बटवारा 1947’ नहीं चली तो क्या हुआ? Sunny Deol संग फिर लौटेंगे राजकुमार संतोषी, ‘घातक’ से जुड़ा कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

राजकुमार संतोषी और सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

'घायल' और 'घातक' के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी लेकर आ रहे हैं ‘घातक घुस के मारेगा’. जानिए इस नए एक्शन-ड्रामा प्रोजेक्ट और उनके आने वाले अन्य प्रोजेक्ट्स की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Rajkumar Santoshi's Upcoming Project with Sunny Deol: फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को एक्शन का डोज देने के लिए तैयार है. दोनों जल्द ही फिल्म ‘घातक घुस के मारेगा’ में साथ काम करेंगे. खास बात यह है कि इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर ‘घातक’ वाले अंदाज में नजर आएंगे. हालांकि, संतोषी ने साफ किया है कि यह फिल्म ‘घातक’ का सीक्वल नहीं है.

विज्ञापन

राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी इससे पहले ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुकी है. हाल ही में दोनों ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के लिए करीब 30 साल बाद साथ काम किया.

Sunny Deol's Same Energetic Role in Rajkumar Santoshi's Ghataka Ghus Ke Marega घातक घुस के मारेगा’ में दिखेगा सनी का वही अंदाज

PTI को दिए इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी ने बताया कि वह सनी देओल के साथ कुछ कहानियों पर काम कर रहे हैं. इनमें से एक फिल्म ‘घातक घुस के मारेगा’ है. फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि यह ‘घातक’ की कहानी का पार्ट 2 नहीं है, लेकिन सनी देओल का किरदार उसी तरह का होगा.


सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम
सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा कि फिल्म में एक्शन के साथ दमदार डायलॉग और इमोशनल सीन्स भी होंगे. डायरेक्टर के मुताबिक, सनी देओल के फैंस को यह फिल्म पसंद आ सकती है.

Director Rajkumar Santoshi is Upcoming Projects with Sunny Deol: सनी देओल के साथ दो और फिल्मों पर काम

राजकुमार संतोषी ने यह भी बताया कि वह सनी देओल के साथ सिर्फ एक नहीं, बल्कि कुछ और प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं. इनमें एक फिल्म की कहानी अमेरिका में रहने वाले एक सरदार के किरदार के आसपास है. यह भी एक एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी.

इससे साफ है कि आने वाले समय में सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी कई अलग-अलग कहानियों के साथ दर्शकों के सामने आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Batwara 1947 के फ्लॉप होने पर शबाना आजमी हुई हैरान, बोली- सनी देओल मुस्लिम किरदार क्यों निभा रहे

About Sunny Deol's Film Ghatak: ‘घातक’ में सनी देओल ने निभाया था दमदार किरदार

राजकुमार संतोषी की 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘घातक’ एक्शन और ड्रामा से भरपूर थी. फिल्म में सनी देओल ने एक नेक इंसान का किरदार निभाया था, जो एक खतरनाक गैंगस्टर के खिलाफ खड़ा होता है. गैंगस्टर के डर से पूरा समुदाय परेशान रहता है. फिल्म में सनी देओल के एक्शन और दमदार डायलॉग्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब ‘घातक घुस के मारेगा’ में उसी तरह के किरदार को नए अंदाज में देखने की उम्मीद है.

Sunny Deol in Santoshi's Batwara 1947: ‘बंटवारा 1947’ में भी साथ नजर आए सनी और संतोषी

राजकुमार संतोषी और सनी देओल की हालिया फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आए. फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है.

यह भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office: 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सकी सनी देओल की फिल्म, कलेक्शन देख जानें हिट हुई या फ्लॉप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola