जब इस वेब सीरीज में Jyothika को रिप्लेस करना चाहती थीं शबाना आजमी, मेकर्स से कह दी थी यह बात
शबाना आजमी और ज्योतिका, फोटो- इंस्टाग्राम
शबाना आजमी का बड़ा खुलासा: वेब सीरीज 'डब्बा कार्टेल' से हटवाना चाहती थीं ज्योतिका को, साथ ही फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के रोल पर दर्शकों के रिएक्शन पर उठाए सवाल.
Shabana Azmi: वेटेरन एक्ट्रेस शबाना आजमी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको चौंकाया है और उनके रिश्ते सभी एक्टर्स से काफी अच्छे हैं, पर क्या आपको पता है ‘डब्बा कार्टेल’ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जिसने सभी को हैरान कर दिया था.
शबाना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शुरुआत में वह सीरीज में ज्योतिका की कास्टिंग से खुश नहीं थीं और उन्होंने मेकर्स से उन्हें रिप्लेस करने की बात तक कह दी थी. हालांकि, बाद में शबाना को अपनी इस सोच पर पछतावा हुआ और उन्होंने माना कि अगर ज्योतिका शो का हिस्सा नहीं होतीं तो उन्हें उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिलता.
Shabana Azmi Shared She Don't Want to Work With Jyotika एक इंटरव्यू के दौरान किया शबाना ने खुलासा
‘डब्बा कार्टेल’ के एक इवेंट के दौरान जब मीडिया ने कलाकारों की कास्टिंग को लेकर सवाल किया तो शबाना आजमी ने खुद एक दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सीरीज में दो ऐसी अभिनेत्रियां थीं, जिन्हें वह हटाना चाहती थीं। इनमें से एक नाम ज्योतिका का था.

शबाना ने मजाकिया अंदाज में बताया कि ज्योतिका को इस बात की जानकारी भी नहीं थी. उन्होंने मेकर्स से कहा था कि उनकी जगह किसी और अभिनेत्री को लिया जाए. शबाना ने यह बात सीरीज के निर्माता फरहान अख्तर और क्रिएटर शिबानी अख्तर के सामने भी रखी थी.
Makers Don't Want to Replace Jyothika: ज्योतिका को न रिप्लेस करने की बात पर अड़े थे मेकर्स
शबाना आजमी ने बताया कि उन्होंने अपनी राय मेकर्स के सामने रखी, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी. शिबानी अख्तर ने साफ कर दिया कि कास्ट में बदलाव नहीं किया जाएगा. इसके बाद ज्योतिका शो का हिस्सा बनी रहीं.

इवेंट के दौरान ज्योतिका भी शबाना की यह बात सुनकर हंसती नजर आईं. शबाना ने माना कि मेकर्स का उनकी बात न मानना सही फैसला था. उन्होंने कहा कि अगर ज्योतिका को सीरीज से हटा दिया जाता, तो वह उनके साथ काम नहीं कर पातीं.
Shabana Azmi Recent Work: बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में नजर आईं थी शबाना
शबाना आजमी हाल ही में आवारापन 2 और बंटवारा 1947 में नजर आईं थी. उनकी दमदार स्क्रीन प्रजेंस के कारण उनको दर्शकों से बहुत तारीफें भी मिली. उनकी आवारापन 2 ने 145 करोड़ कमाया वहीं बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. शबाना ने एक इंटरव्यू में बंटवारा 1947 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए कहा, कि वह यह देखकर हैरान हैं कि फिल्म को दर्शकों का वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी.
यह भी पढ़ें: Batwara 1947 के फ्लॉप होने पर शबाना आजमी हुई हैरान, बोली- सनी देओल मुस्लिम किरदार क्यों निभा रहे
Why Can't You Accept Sunny Deol as Muslim - Shabana Azmi: सनी देओल को मुस्लिम करैक्टर में देखना क्यों हो रहा है मुश्किल: शबाना आजमी
शबाना आजमी ने फिल्म में सनी देओल के मुस्लिम किरदार को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाया. उन्होंने पूछा कि आखिर दर्शकों के लिए सनी देओल को एक मुस्लिम किरदार के रूप में स्वीकार करना इतना मुश्किल क्यों है.

उन्होंने इसके लिए अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कुली’ का उदाहरण दिया. शबाना ने याद किया कि अमिताभ बच्चन ने पहले कई फिल्मों में मुस्लिम किरदार निभाए और दर्शकों ने उन्हें आसानी से स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि ऐसे किरदारों के साथ 786 जैसे प्रतीकों का इस्तेमाल भी हुआ और उस समय इसे लेकर कोई बड़ी आपत्ति नहीं थी.
About Batwara 1947: ‘बंटवारा 1947’ की कहानी और स्टारकास्ट
‘बंटवारा 1947’ भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसे उर्दू नाटक ‘जिस लाहौर नइ वेख्या, ओ जम्याइ नइ’ से प्रेरणा मिली है. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल और कनिका कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए