शिल्पा शिंदे पर भड़की एक्ट्रेस जन्नत जुबैर, कहा- किसी भी औरत के बारे में पर्सनली कमेंट करना एंटरटेनमेंट नहीं

Author Asha Kumari|Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन
Jannat Zubair supports Shivangi Joshi

Jannat Zubair supports Shivangi Joshi, Photo: Google

जन्नत जुबैर ने लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे के शिवांगी जोशी के पर्सनल लाइफ पर किए कमेंट्स पर आपत्ति जताई है. जन्नत ने कहा कि किसी भी महिला के कैरेक्टर पर सवाल उठाना एंटरटेनमेंट नहीं हो सकता.

विज्ञापन

लॉकअप: सच या सजा के एक एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने को-कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी के पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया था, जिस पर जन्नत जुबैर ने रिएक्ट किया है और शिल्पा शिंदे को फटकार लगाई है.  

Jannat Zubair Defends Shivangi Joshi: जन्नत जुबैर ने शिवांगी को किया सपोर्ट 

जन्नत जुबैर रहमानी और शिवांगी जोशी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. शिवांगी को सपोर्ट करते हुए जन्नत ने बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे को इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट लगाकर कहा कि, “यह कितना अजीब है न लोग बिना किसी को असल में जानें कितनी आसानी से उसके कैरेक्टर के बारे में राय बना लेते हैं ".

">

जन्नत ने आगे लिखा, मैं शिवांगी को सालों से जानती हूं, और मुझे पता है की उसके संस्कार क्या है, और वह कैसी इंसान है. बस इसलिए मुझे उसके बारे में ऐसी बातें सुनना अच्छा नहीं लगता. आप किसी की बातों से डिसअग्री कर सकते हो, उनके गेम पर उंगली उठा सकते हो या आपकी सोच उसे लेकर अलग भी हो सकती हैं, लेकिन किसी औरत के कैरेक्टर पर ऐसा बोलना कभी भी एंटरटेनमेंट नहीं हो सकता”. आखिर में जन्नत ने लिखा है, मैं आपके साथ हूं शिवांगी जोशी.

What Shilpa Shinde Said: शिल्पा शिंदे ने क्या बोला 

शिल्पा शिंदे अपनी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान कहा कि, “हां हम सब  बुरे हैं बस वह अच्छी है. आगे शिल्पा शिवांगी के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हुए कहती है, “उसने जितने भी शोज है, लगभग हर शो में उसका अपने को-एक्टर्स के साथ अफेयर रहा है. कुशल टंडन उम्र में उससे कितने बड़े है, फिर भी उसका उनके साथ अफेयर रहा है. उसके बाद भी मासूम बनने की कोशिश करती है. क्या हम इतने बेवकूफ है?” 

Lockupp 2, Sach ya Sazaa: लॉकअप 2 सच या सजा के बारे में

लॉकअप सीजन 2 में मिड वीक जजमेंट डे के बाद नया ट्विस्ट आया है, जिसमें माधुरी ग्रोवर के निकलने के बाद आकांक्षा चौधरी को सीक्रेट रूम में रखा गया है और वो वहां से सारे कंटेस्टेंट पर नजर रखेगी. ये नेटफ्लिक्स का शो है, और रात 8 बजे स्ट्रीम होता है. इसको रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: हर शो में को-एक्टर्स के साथ अफेयर रहा है... शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी पर लगाया आरोप

यह भी पढ़े: Lock Upp 2 Contestants Fees: कोई कमा रहा 25 लाख, तो किसी को मिले महज 1.5 लाख, सामने आई कंटेस्टेंट्स की फीस लिस्ट


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola