हर शो में को-एक्टर्स के साथ अफेयर रहा है... शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी पर लगाया आरोप
शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे , फोटो- इंस्टाग्राम
शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी पर आरोप लगाया कि उनके कई अफेयर्स रहे हैं और यहां वह मासूम बनने की एक्टिंग कर रही हैं.
'बिग बॉस 11' की ट्रॉफी जीतने के बाद शिल्पा शिंदे रियलिटी शो लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 में नजर आ रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा ने को-कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी को लेकर अजीबो-गरीब कमेंट किए.
Shilpa Shinde On Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी को लेकर क्या बोली शिल्पा शिंदे
श्रेया कालरा से बातचीत में शिल्पा शिंदे ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि जल्द ही उनकी और शिवांगी की लड़ाई होने वाली है. शिल्पा ने दावा किया, "मेरे सामने तो मेरी तारीफ करती है, लेकिन अंदर ही अंदर काफी चिढ़ती है. सच कहूं तो वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं करती." इस पर श्रेया ने जवाब दिया, "वो तुम्हारे जैसे लोगों से दोस्ती नहीं करती."
View on Instagram
Shilpa Allegation Against Shivangi Joshi: शिल्पा ने शिवांगी पर लगाया ये आरोप
शिल्पा शिंदे ने आगे कहा, "हां, हम ही सबसे बुरे हैं और वही सबसे अच्छी है. मैं ऐसे लोगों को अपने सामने टिकने नहीं देती. उसे उसकी असली जगह दिखाकर ही यहां से भेजूंगी. उसने जितने भी शोज किए हैं, लगभग हर शो में अपने को-एक्टर्स के साथ अफेयर रहा है. कुशाल टंडन उम्र में उससे बड़े हैं, फिर भी उनके साथ भी उसका अफेयर रहा. उसके बाद भी मासूम बनने की एक्टिंग करती है. क्या हम इतने बेवकूफ हैं?"
View on Instagram
Lock Upp: Sach Ya Sazaa:'लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 के बारे में
लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 में इस बार मिड-वीक जजमेंट डे ने पूरा गेम ही पलट दिया, जो कंटेस्टेंट्स सेफ थे, जिसमें श्रेया कालरा, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, पामेला सेरेना और वरुण यादव. उन्होंने अपनी वोटिंग से आकांक्षा चौधरी और माधुरी ग्रोवर को डेंजर जोन में डाल दिया. होस्ट रितेश देशमुख ने आकांक्षा और माधुरी से कहा कि अब फैसला उन्हें खुद करना होगा कि दोनों में से कौन शो से बाहर जाएगा. माधुरी ने बिना हिचकिचाए शो छोड़ने का फैसला किया, ताकि आकांक्षा गेम में बनी रह सके. शो नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम होता है.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 Contestants Fees: कोई कमा रहा 25 लाख, तो किसी को मिले महज 1.5 लाख, सामने आई कंटेस्टेंट्स की फीस लिस्ट
ये भी पढ़ें: बिगड़ती सेहत के बीच Sonam Wangchuk के साथ खड़ा हुआ बॉलीवुड, नसीरुद्दीन शाह से स्वरा भास्कर तक ने की ये अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए