धमाल के बाद हंसी का डोज चाहिए? OTT पर देखें ये मजेदार कॉमेडी फिल्में

Updated:
विज्ञापन
हेरा फेरी फिल्म का  एक सीन, फोटो इंस्टाग्राम

हेरा फेरी फिल्म का एक सीन, फोटो इंस्टाग्राम

धमाल 4 के बाद अगर आप भी हंसी-मजाक के मूड में हैं, तो ये 5 ब्लॉकबस्टर हिंदी कॉमेडी फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं। इन्हें आप घर बैठे OTT पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

विज्ञापन

धमाल 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, और काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अगर आपको भी कॉमेडी फिल्में देखने का शोक है, तो आप ये शानदार फिल्में घर बैठे OTT पर देख सकते हैं.

फिर हेरा फेरी (Prime Video)

प्रियदर्शन की फिल्म ‘हेरा फेरी’ आज भी लोगों को हंसाती हैं. फिल्म की कहानी में अनुराधा (बिपाशा), राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी), और बाबूराव (परेश रावल) को अपने जाल में फंसाकर, उनकी पूरी संपत्ति लूट लेती है. असली ट्विस्ट तब आता है जब वो लोग एक गैंगस्टर के जाल में फंस जाते हैं. 

इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, रिमी सेन और बिपाशा बसु हैं. आप इसे प्राइम वीडियो और जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. 

वेलकम (Jio Hotstar)

अगर आपको अक्षय कुमार की कॉमेडी बहुत पसंद आती हैं, तो आप वेलकम देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी मजेदार है. मजनू भाई (अनिल कपूर) और उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) अपनी बहन संजना (कैटरीना कैफ) के लिए एक शरीफ लड़का ढूंढ़ते हैं और फिर उन्हें राजीव (अक्षय कुमार ) मिलता हैं.  मजा तो तब आता है, जब राजीव और उसके मामा को पता चलता है कि जिस फॅमिली से ये जुड़ रहे हैं, वो अंडरवर्ल्ड डॉन की फॅमिली है.

">

फिल्म के किरदार में नाना पाटेकर, परेश रावल, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, अनिल कपूर और मल्लिका शेरावत हैं. वेलकम आप जिओ हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ढोल (Jio Hotstar and Prime Video)

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म ढोल काफी पॉपुलर है। फिल्म की कहानी चार बेरोजगार दोस्तों—मारु (राजपाल यादव), पक्या (शरमन जोशी), गोटी (कुणाल खेमू) और सैम (तुषार कपूर)—के इर्द-गिर्द घूमती है। ये चारों ऋतु (तनुश्री दत्ता) से प्यार करने लगते हैं और उसे इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश करते हैं. बाद में उनकी जिंदगी एक ढोल में छिपे खजाने के रहस्य के इर्द-गिर्द घूमने लगती है. फिल्म में तनुश्री दत्ता, राजपाल यादव, शरमन जोशी, कुणाल खेमू, ओम पुरी और तुषार कपूर अहम भूमिकाओं में हैं. ढोल को आप प्राइम वीडियो और जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

दे दना दन (Prime Video)

आज भी इस फिल्म को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. हम बात कर रहे हैं दे दना दन की जिसकी कहानी आर्थिक तंगी से जूझ रहे दो दोस्तों नितिन (अक्षय कुमार) और राम (सुनील शेट्टी) के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास पैसे नहीं होते. फिल्म में ट्विस्ट तब आता है, जब दोनों अपने अमीर मालिक के पालतू कुत्ते का अपहरण करने की योजना बनाते हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, सुनील शेट्टी, समीरा रेड्डी, अर्चना पूरन सिंह, परेश रावल और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं.

गोलमाल फन अनलिमिटेड (Prime Video and Jio Hotstar)

अगर आप गोलमाल: फन अनलिमिटेड दोबारा देखना चाहते हैं, तो इसे प्राइम वीडियो और जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी चार दोस्तों—गोपाल (अजय देवगन), लकी (तुषार कपूर), माधव (अरशद वारसी) और लक्ष्मण (शरमन जोशी)-के इर्द-गिर्द घूमती है. रहने की जगह की तलाश में ये चारों एक अंधे बुजुर्ग दंपति के घर पहुंच जाते हैं और उन्हें यकीन दिलाते हैं कि उनका बेटा विदेश से लौट आया है. इसके बाद शुरू होता है जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा का सिलसिला. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 

यह भी पढ़े: थिएटर में मिस हो गईं 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7 फिल्में? अब OTT पर घर बैठे देखें


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola