आपकी जन्मतिथि में छिपा है किस्मत का राज, जानें कौन-सी तारीखें मानी जाती हैं सबसे भाग्यशाली

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार लकी नंबर्स Ai image

Numerology: क्या आपकी जन्मतिथि भी आपके भाग्य का राज छिपाए हुए है? इस आर्टिकल में जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार कौन-सी तारीखें सबसे शुभ मानी जाती हैं, आपका मूलांक कैसे निकाला जाता है और किस दिन नए काम की शुरुआत करना आपके लिए सफलता और अच्छी किस्मत के दरवाजे खोल सकती है.

विज्ञापन

Numerology: हम सभी यह चाहते हैं कि जीवन में हमें हर सफलता, खुशी और तरक्की मिले. इसके लिए हम दिन-रात मेहनत करते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई बार ऐसा लगता है कि अगर किस्मत का साथ मिल जाता तो बात ही बन जाती. अगर आपके दिमाग में भी कभी यह ख्याल आया है, तो बता दें कि इसी जगह पर अंक ज्योतिष काम में आता है. अंक ज्योतिष की अगर मानें, तो आपके जन्म की तारीख सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि यही आपके पूरे जीवन की दिशा तय कर सकती है. इसके अनुसार हर एक जो नंबर होता है, उसकी अपनी एक अलग एनर्जी होती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बेहद ही आसान शब्दों में समझाने जा रहे हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार कौन सी तारीखें सबसे ज्यादा भाग्यशाली साबित होती हैं और ऐसा होने के पीछे कारण क्या है.

मूलांक क्या होता है और इसे कैसे निकालें?

अगर आप भाग्यशाली तारीखों के बारे में जानने के लिए आए हैं, तो उससे पहले आपके लिए यह समझना जरूरी है कि आपका मूलांक क्या है. आपका मूलांक आपके जन्म की तारीख का जोड़ होता है. उदाहरण के लिए, अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 15 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+5 = 6 होगा. अगर आपका जन्म 29 तारीख को हुआ है, तो 2+9 = 11, और फिर 1+1 = 2 होगा. इस जोड़ के हिसाब से आपका मूलांक 2 कहलाएगा. अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के मूलांक होते हैं और हर मूलांक के लिए कुछ खास तारीखें वरदान की तरह साबित होती हैं.

यह भी पढ़ें: कठिन से कठिन हालातों को मात देने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, शांत स्वभाव के पीछे छिपा है सफलता का गहरा राज

सबसे भाग्यशाली तारीखें और उनका महत्व

अंक ज्योतिष में कुछ तारीखों को बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली और शुभ माना गया है. अगर आप इन तारीखों पर कोई नया काम शुरू करते हैं, तो सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है.

मूलांक 1 यानी 1, 10, 19 और 28 तारीख

अगर आपको नहीं पता तो बता दें मूलांक 1 का स्वामी सूर्य देव को माना जाता है. सूर्य सफलता, मान-सम्मान और लीडरशिप का प्रतीक होता है. इसलिए, किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को बहुत भाग्यशाली माना जाता है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं या कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो ये तारीखें आपके लिए सबसे अच्छी और शुभ साबित हो सकती हैं.

मूलांक 3 यानी 3, 12, 21 और 30 तारीख

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 का संबंध गुरु यानी कि बृहस्पति से होता है. गुरु को ज्ञान, बुद्धि और किस्मत का फैक्टर माना जाता है. इस वजह से 3, 12, 21 और 30 तारीखें बेहद ही शुभ साबित होती हैं. अगर आप पढ़ाई-लिखाई, इन्वेस्टमेंट या किसी नए कोर्स की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इन तारीखों को चुनना आपके फ्यूचर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता हैं.

मूलांक 9 यानी 9, 18 और 27 तारीख

मूलांक 9 में जन्मे लोगों का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसे एनर्जी, साहस और जीत का प्रतीक माना गया है. अंक ज्योतिष में 9, 18 और 27 तारीख को सबसे ज्यादा एनर्जेटिक और भाग्यशाली माना गया है. अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है या आप जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई सौदा करना चाहते हैं, तो ये तारीखें आपको बड़ा फायदा दिला सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज

अपने मूलांक के अनुसार कैसे चुनें सही तारीख?

ऊपर बताई गई तारीखों के अलावा, हर व्यक्ति के लिए उसके मूलांक के फ्रेंडली नंबर्स भी भाग्यशाली साबित होते हैं.

  • मूलांक 2 और 7 वालों के लिए किसी भी महीने की 2, 7, 11, 16, 20 और 25 तारीखें सबसे बेहतर साबित होती हैं.
  • मूलांक 5 वालों के लिए किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीखें सबसे ज्यादा लकी साबित होती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका स्वामी बुध है जो बिजनेस में सफलता देता है.
  • मूलांक 6 वालों के लिए महीने की 6, 15 और 24 तारीखें प्यार, सुख-सुविधा और कला के क्षेत्र में सफलता लेकर आती हैं.

यह भी पढ़ें: बुद्धिमान, स्वाभिमानी और राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक में जन्में लोग, कभी किसी का नहीं लेते एहसान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola