बुद्धिमान, स्वाभिमानी और राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक में जन्में लोग, कभी किसी का नहीं लेते एहसान

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

कैसे होते हैं मूलांक 3 में जन्में लोग AI image

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म तारीख सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी और भविष्य से जुड़ा खास संकेत होती है.आज जिस मूलांक के बारे में हम आपको बता रहे हैं वे लोग स्वाभिमानी, मेहनती और आत्मसम्मान को सबसे ऊपर रखने वाले माने जाते हैं.

विज्ञापन

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा, यह काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमारा जन्म किस दिन या किस तारीख को हुआ है. आसान शब्दों में कहें तो आप किस तारीख को जन्मे हैं या आपका मूलांक क्या है, इसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जन्म लेने वाले लोग कभी किसी का एहसान लेकर नहीं रहते हैं. इस मूलांक में जन्में लोग इसलिए भी खास होते हैं क्योंकि, जीवन में एक समय के बाद इनका जीवन किसी राजा से कम नहीं होता है. तो चलिए इस मूलांक और इसमें जन्म लेने वालों के बारे में जानते हैं सारी बातें विस्तार से.

इस मूलांक पर होती है बृहस्पति की कृपा

आज हम जिस खास मूलांक के बारे में आपको बता रहे हैं, वह है मूलांक 3. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ है तो आप भी इसी खास मूलांक में आते हैं. इस मूलांक में जिनका भी जन्म होता है उन्हें बृहस्पति से जोड़कर देखा जाता है. इनके जीवन पर बृहस्पति का काफी गहरा असर पड़ता है जिस वजह से ये लोग दिमाग से काफी ज्यादा बुद्धिमान भी होते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक के लोग जानते हैं बातों से काम निकलवाने की कला, मीठी जुबान और तेज दिमाग होती है इनकी पहचान

कैसा होता है मूलांक 3 का स्वभाव?

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म मूलांक 3 में होता है, वे काफी ज्यादा स्वाभिमानी स्वभाव के होते हैं. ये लोग न किसी का एहसान लेना पसंद करते हैं और न ही दूसरों के सामने झुकना पसंद करते हैं. इन्हें कभी यह बात पसंद नहीं आती है कि आप इनकी जिंदगी में दखलंदाजी कर रहे हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग मेहनती और हिम्मत वाले होते हैं. अगर इन्होने किसी काम को करने की ठान ली है, तो ये उसे पूरा किये बिना रुकते नहीं हैं.

शुरुआत गरीबी से लेकिन बाद में बनते हैं अमीर

मूलांक 3 वालों की एक खास बात यह भी होती है कि ये लोग जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं, उसमें ही सफलता हासिल कर लेते हैं. इसके अलावा इस मूलांक में जन्म लेने वाले लोग अपनी नौकरी में भी काफी सीनियर पोजीशन तक जाते हैं. शुरूआती दिनों में इन्हें थोड़ी गरीबी और तकलीफें झेलनी पड़ती है, लेकिन जैसे ही ये उम्र में थोड़े बड़े होते हैं काफी ज्यादा अमीर हो जाते हैं. इनका पूरा जीवन एक राजा की तरह गुजरता है और इन्हें पैसों के खर्च पर कोई कंट्रोल भी नहीं रहता है. मूलांक 3 में जन्म लेने वाले लोग कई बार इस वजह से भी पैसों से जुड़ी दिक्कतों में उलझकर रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola