जड़गांव धार में मिला अधेड़ का शव, मजदूरी कर चलाता था परिवार, मौत से मचा कोहराम
शव को निकालते हुए लोग
Khagaria News खगड़िया के गोगरी अनुमंडल में एक अधेड़ का शव धार में तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घर से बिना बताए निकले व्यक्ति की तलाश कर रहे परिजनों को गुरुवार सुबह मौत की खबर मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.
गोगरी (खगड़िया) से रणवीर झा की रिपोर्ट
Khagaria News: खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी गांव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव जड़गांव धार में तैरता मिला. मृतक की पहचान गौछारी गांव के मक्कू टोला निवासी प्रयाग मुनि के पुत्र शहिन्द्र मुनि के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही महेशखूंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया.
घर से निकले, फिर नहीं लौटे शहिन्द्र
परिजनों ने बताया कि शहिन्द्र मुनि बुधवार को बिना किसी को कुछ बताए घर से निकले थे. देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार के लोग चिंतित थे.
गुरुवार सुबह धार में तैरता मिला शव
गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने जड़गांव धार में एक शव को पानी में तैरते देखा. इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला और उसकी पहचान करने का प्रयास किया. बाद में शव की पहचान शहिन्द्र मुनि के रूप में हुई.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
मजदूरी कर परिवार का करते थे भरण-पोषण
परिजनों के अनुसार शहिन्द्र मुनि मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह परिवार के इकलौते सदस्य थे, जिन पर घर की जिम्मेदारी थी. उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Khagaria News: पुलिस कर रही घटना की जांच
घटना की सूचना मिलने पर महेशखूंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के कारण नदी और धार के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










