जब बारिश में चप्पल और शॉर्ट्स पहन कॉलेज पहुंचे आमिर खान, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

आमिर खान, फोटो- इंस्टाग्राम

Aamir Khan College Story: विंदू दारा सिंह ने खुलासा किया कि कॉलेज के दिनों में आमिर खान बारिश में शॉर्ट्स और चप्पल पहनकर क्लास पहुंचे थे. उनका यह अंदाज देखकर टीचर ने कैसे रिएक्ट किया, इस बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Aamir Khan College Story: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपनी एक्टिंग और परफेक्शन के लिए मशहूर हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉलेज के दिनों में आमिर अपने अजीब फैशन सेंस की वजह से क्लास से बाहर निकाल दिए गए थे? यह खुलासा एक्टर विंदू दारा सिंह ने किया है. विंदू दारा सिंह ने ‘कड़क’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने आमिर खान के कॉलेज के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया.

Vindu Dara Singh On Aamir Khan: आमिर खान को लेकर विंदू दारा सिंह ने किया खुलासा

विंदू दारा सिंह ने कहा, “मैं और आमिर खान एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. एक बार बारिश के मौसम में आमिर खान शॉर्ट्स और चप्पल पहनकर कॉलेज आ गए. उन्हें उस हालत में देखकर पूरा कॉलेज हैरान रह गया था.” उन्होंने आगे कहा, “मैंने उनसे पूछा कि तुम ऐसे कपड़े पहनकर क्यों आए हो? तब आमिर ने कहा- ‘हर दिन बारिश में भीगना पड़ता है, इसलिए आज मैंने शॉर्ट्स पहनकर आने का फैसला किया.’ उन्होंने कहा, “टीचर ने आमिर से पूछा- ‘ये क्या पहन रखा है?’ आमिर ने उन्हें भी वही वजह बताई. इसके बाद टीचर ने उन्हें क्लास से बाहर जाने के लिए कह दिया.”

Aamir Khan Left College: कॉलेज छोड़ फिल्मों में आए आमिर खान

विंदू दारा सिंह ने खुलासा किया कि इस घटना के बाद आमिर खान ने कॉलेज छोड़ दिया और फिर कभी वापस नहीं लौटे. उन्होंने कहा, “उसके बाद आमिर ने कॉलेज हमेशा के लिए छोड़ दिया. फिर उन्होंने मंसूर अली खान को असिस्ट करना शुरू किया और बाद में फिल्मों में आए. आज वह जिस मुकाम पर हैं, वह सबके सामने है. पढ़ाई जरूरी है, लेकिन कभी-कभी लोग पढ़ाई छोड़कर भी जल्दी अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं.”

स्कूल में भी मिलती थी सजा

आमिर खान ने साल 2009 में IANS को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि स्कूल के दिनों में उन्हें अक्सर सजा मिलती थी. उन्होंने कहा था, “स्कूल में प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर घुटनों के बल बैठना मेरे लिए आम बात थी. मुझे कई बार डंडे भी पड़े. उस समय तुरंत दर्द महसूस नहीं होता था, लेकिन कुछ सेकंड बाद बहुत दर्द होता था.” आमिर ने यह भी बताया था कि उनका ज्यादा ध्यान पढ़ाई से ज्यादा खेलकूद और ड्रामा में रहता था. इसी वजह से वह अक्सर होमवर्क करना भूल जाते थे और कम नंबर आने पर डांट भी सुननी पड़ती थी.

यह भी पढ़ें- 3 इडियट्स सीक्वल: क्या शादी और बच्चों के बाद बदल जाएगी रैंचो-फरहान-राजू की जिंदगी? आया अपडेट

यह भी पढ़ेंआमिर खान की तीसरी शादी पर राखी गुलजार का बड़ा बयान, बोलीं- 60 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola