सुपौल में पौधा लगाकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और शहीद का दर्जा देने की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

में पौधा लगाकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि

Supaul News: सुपौल में भरत तिवारी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान निष्पक्ष जांच, दोषियों को सख्त सजा और भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग जोर-शोर से उठी.

विज्ञापन

सुपौल से रौशन सिंह की रिपोर्ट

Supaul News: भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को सदर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत जगतपुर आजाद चौक पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. समाजसेवी लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पौधारोपण कर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग दोहराई.

पौधारोपण के जरिए न्याय और संघर्ष का दिया संदेश

जगतपुर आजाद चौक पर आयोजित कार्यक्रम में लगाए गए पौधे को केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि न्याय, संघर्ष और स्मृतियों के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि भरत तिवारी की यादों को जीवंत रखने और न्याय की मांग को मजबूत करने के लिए यह पहल की गई है.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भरत तिवारी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके परिवार के साथ एकजुटता दिखाई.

भोजपुर (आरा): जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहुंचे बिलौटी गांव. भरत भूषण तिवारी के परिजनों से की मुलाकात.

“दोषियों को मिले सख्त सजा, परिवार को जल्द मिले न्याय”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना जरूरी है, क्योंकि न्याय में देरी भी एक प्रकार का अन्याय है.

लक्ष्मण झा ने कहा कि वह पिछले 18 वर्षों से गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा.

शहीद का दर्जा नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी

समाजसेवी लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि यदि भरत तिवारी के परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला और उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया गया, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होगी. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष पूरी तरह संवैधानिक और लोकतांत्रिक दायरे में रहेगा.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा

Supaul News: बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में संजय कुमार, रंजीत कुमार वर्मा, कारी महतो, मंटू झा, गुड्डू कुमार, विजय महतो, अजय ठाकुर, संजीव कुमार वर्मा, मनोज कुमार, मो. शेखावत, दिलीप कुमार भारती, पिंटू कुमार, मोहम्मद इसराइल सहित बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन