किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, एनएच पर तीन घंटे तक जाम
सड़क जाम करते आक्रोशित लोग | Prabhat Khabar Network
त्रिवेणीगंज में किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने एनएच-327ई पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
सुपौल : नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा कोसी कॉलोनी चौक स्थित थाना क्षेत्र में रविवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित परिजनों ने शाम में किशोरी का शव एनएच-327ई पर रखकर सड़क जाम कर दिया. इससे मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा.
मौत की वजह पर बना संशय, जांच में जुटी पुलिस
किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर परिजनों और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
समझाने के बाद समाप्त हुआ सड़क जाम
घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया. इसके बाद एनएच-327ई पर यातायात सामान्य हो सका.
पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









