नागपंचमी को कैलाशपुरी मेला में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मंदिर परिसर का जायजा लेते थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटैया-निर्मली के प्रसिद्ध कैलाशपुरी मेला स्थल पर नागपंचमी के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस अवसर पर माता बिषहरी और शिव-पार्वती की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. मेले में सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

कटैया-निर्मली (सुपौल). पिपरा प्रखंड के पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां वार्ड संख्या-3 के प्रसिद्ध कैलाशपुरी मेला स्थल पर नागपंचमी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. माता बिषहरी एवं शिव-पार्वती मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन, रोशनी और साउंड सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है.

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया मेला स्थल का निरीक्षण

मेला समिति के उपाध्यक्ष सह पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार, पुअनि राजीव सिंह, पुअनि जयप्रकाश सिंह सहित पुलिस बल ने मेला स्थल का निरीक्षण किया. मेला सचिव सुनील कुमार के साथ विधि-व्यवस्था की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और मेला समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है.

दूध-लावा चढ़ाकर माता बिषहरी की करते हैं पूजा

मेला सचिव ने बताया कि नागपंचमी के अवसर पर कैलाशपुरी में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्रद्धालु माता बिषहरी को दूध और लावा चढ़ाकर पूजा-अर्चना करते हैं और मनोवांछित फल की कामना करते हैं. सुपौल सहित आसपास के कई जिलों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. मेला परिसर में दुकानदारों के लिए स्थान भी चिह्नित कर दिया गया है.

गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की व्यवस्था

भीषण गर्मी को देखते हुए मेला परिसर में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा हलुआ-पूरी और सब्जी का लंगर भी लगाया जाएगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो.

मेला समिति के सदस्यों ने संभाली व्यवस्था

मेला की तैयारियों में सदानंद साह, महेश पासवान, लाल पासवान, श्रवण मंडल, राजकुमार चौधरी, पैक्स अध्यक्ष अरुण प्रसाद मंडल, मो मेहदी सहित अन्य लोग सक्रिय रहे. समिति और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर लगातार तैयारी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन