एससी-एसटी छात्राओं को केनरा बैंक ने दी छात्रवृत्ति राशि

Updated:
विज्ञापन

बैंक शाखा में छात्रवृत्ति चेक राशि के साथ छात्रायें | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छातापुर के केनरा बैंक ने केनरा विद्या ज्योति योजना के तहत एससी-एसटी वर्ग की छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। जानिए इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है।

विज्ञापन

छातापुर (सुपौल) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को छातापुर मुख्यालय स्थित केनरा बैंक की डहरिया शाखा में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में केनरा विद्या ज्योति योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की कक्षा छह से 10वीं तक की छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया.

विज्ञापन

शाखा प्रबंधक अमन कुमार के साथ अतिथि डॉ. क्रांति गांधी, धर्मशीला देवी, रवि पांडेय और वरिष्ठ नागरिक रामचंद्र प्रसाद गुप्ता ने छात्राओं को चेक प्रदान किया. अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया.

छह छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति

छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं में रिमझिम कुमारी, पल्लवी कुमारी और शिवानी कुमारी को तीन-तीन हजार रुपये की चेक राशि दी गयी. वहीं सीता कुमारी, अस्मिता कुमारी और खुशबू कुमारी को पांच-पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गयी.

शाखा प्रबंधक अमन कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी शिक्षा जारी रहे और वे उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित हों.

उन्होंने कहा कि बैंक केनरा विद्या ज्योति योजना के माध्यम से छात्रों, अभिभावकों, विद्यालयों और शिक्षा विभाग से जुड़कर शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक भागीदारी निभाने का प्रयास कर रहा है. इसके साथ ही लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है.

कार्यक्रम में एबीएम कुमार सत्यम, सीएसए मिथिलेश कुमार, प्रहरी रंजीत कुमार, रोहित कुमार, सीएसपी समन्वयक रवि कुमार, सीएसपी संचालक गौरव चौधरी, रामप्रवेश, खुर्शीद, अबूतलिब, नवीन, कुंदन पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन