भूमिहीनों को बासगीत पर्चा, दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल : 47 परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान

Updated:
विज्ञापन

ट्राई साइकिल वितरण करते विधायक और बीडीओ | Prabhat Khabar Network

बसंतपुर में विधायक नीरज कुमार सिंह ने 43 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा और दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित की। जानें पूरी खबर विस्तार से।

विज्ञापन

सुपौल : बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर 43 भूमिहीन जरूरतमंद लाभुकों के बीच बासगीत पर्चा वितरित किया गया. वहीं, आवागमन में परेशानी झेल रहे चार दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गयी. छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह ने लाभुकों के बीच पर्चा और ट्राइसाइकिल का वितरण किया.

बासगीत पर्चा पाने वाले सभी लाभुक लंबे समय से जमीन और आशियाने की उम्मीद लगाए हुए थे. सरकार की ओर से तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. परिजनों ने भी इसे वर्षों पुराने इंतजार के पूरा होने का अवसर बताया.

जमीन मिलने से पूरा हुआ आशियाने का सपना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति बिना घर के नहीं रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस संकल्प को धरातल पर उतारने का काम लगातार किया जा रहा है. इसी क्रम में भूमिहीन पात्र परिवारों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध करायी जा रही है.

उन्होंने लाभुकों से सरकार से मिली जमीन पर घर बनाकर बेहतर और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील की. विधायक ने कहा कि जो व्यक्ति वास्तव में हकदार है, उसका अधिकार कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया.

कार्यक्रम में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन, विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य, जिला मंत्री आशीष देव, मनीष सिंह, जीवछ सिंह सहित लाभुक और उनके परिजन मौजूद थे.

फोटो कैप्शन - बासगीत पर्चा और ट्राई साइकिल वितरण करते विधायक और बीडीओ  | Prabhat Khabar Network
बासगीत पर्चा वितरण करते विधायक और बीडीओ | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन