स्वतंत्रता दिवस पर पब्लिक-प्रशासन के बीच बैडमिंटन मुकाबला, प्रशासन की टीम ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

मैच का आनंद लेते डीएम | Prabhat Khabar Network

सुपौल में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पब्लिक बनाम प्रशासन फैंसी युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रोमांचक मुकाबले में प्रशासन की टीम ने जनता को हराकर खिताब जीता.

विज्ञापन

सुपौल : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सुपौल के इंडोर स्टेडियम में पब्लिक बनाम प्रशासन फैंसी युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने पहला मुकाबला खेलकर किया.

इसके बाद हुए रोमांचक मुकाबले में प्रशासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पब्लिक टीम को 21-14 के अंतर से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया. पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों के शानदार प्रहार और जोरदार रैलियों पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया.

विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर अपर समाहर्ता मो. तारिक ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी गयी.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस खेल आयोजन का उद्देश्य प्रशासन और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था. प्रतियोगिता उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.


विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन