खगड़िया में रात में थाने पहुंचे नए SP, रिकॉर्ड से लेकर साफ-सफाई तक की जांच, पुलिसकर्मियों में मची हलचल
रात में थाने पहुंचे एसपी, रिकॉर्ड से लेकर साफ-सफाई तक की जांच
Khagaria News: खगड़िया के नए एसपी भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार देर रात मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण किया. अचानक एसपी के पहुंचने से थाना परिसर में हड़कंप मच गया. एसपी ने रिकॉर्ड, हाजत, साफ-सफाई और गश्ती व्यवस्था की बारीकी से जांच की.
खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट
Khagaria News: खगड़िया जिले के नए पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार देर रात मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया. अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में कुछ देर के लिए हलचल बढ़ गई. एसपी ने थाना अध्यक्ष कक्ष, हाजत, अभिलेख कक्ष और पूरे परिसर का निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
आधी रात को थाने पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों में बढ़ी हलचल
मंगलवार देर रात एसपी भानु प्रताप सिंह अचानक मुफस्सिल थाना पहुंच गए. बिना पूर्व सूचना के हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल मच गई. एसपी ने थाना परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी हासिल की.
रिकॉर्ड और लंबित मामलों की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों और अभिलेखों की जांच की. उन्होंने आगंतुक पंजी, ड्यूटी रजिस्टर, लंबित मामलों की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया. एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जाए.
भोजपुर (आरा): जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहुंचे बिलौटी गांव. भरत भूषण तिवारी के परिजनों से की मुलाकात.
हाजत और साफ-सफाई व्यवस्था पर दिया विशेष जोर
एसपी ने थाना हाजत की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया. उन्होंने थाना परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए. साथ ही फरियादियों की शिकायतों का त्वरित और संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
Khagaria News: गश्ती व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की भी हुई समीक्षा
रात्रि निरीक्षण के दौरान एसपी ने गश्ती व्यवस्था की भी समीक्षा की. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से थानों का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा रही है, ताकि पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाया जा सके.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










