मारपीट में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत, पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

परिजनो द्वारा लाए गए शव का पंचनामा करती एसआई सरिता। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेलदौर के पचौत गांव में बकरी को लेकर हुए विवाद में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

बेलदौर (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के पचौत गांव में बकरी को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान शनिवार को बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर देर शाम बेलदौर थाना पहुंचे. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

मृतका की पहचान पचौत गांव निवासी शिवनंदन उर्फ बोतल साह की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है. मामले में मृतका के पुत्र अजय कुमार के आवेदन पर पुलिस ने गांव के ही रामचंद्र रजक, श्यामसुंदर रजक समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.

बकरी को लेकर हुआ था विवाद

दिये गये आवेदन के अनुसार, गत तीन अगस्त को बकरी को लेकर हुए विवाद में नामजद आरोपितों ने मीरा देवी के साथ मारपीट की थी. मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला का गांव में ही ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था. इसी दौरान 12 दिसंबर को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी.

परिजन उन्हें इलाज के लिए बेलदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें बेगूसराय स्थित एक निजी क्लिनिक ले गये, जहां उनका इलाज चल रहा था. शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पांच लोगों पर प्राथमिकी

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतका के पुत्र के आवेदन पर पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

शव थाना लाये जाने की सूचना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू कुमार, राजद के नवल-किशोर गुप्ता समेत दर्जनों लोग थाना पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन