खगड़िया में मदरसा के शिक्षक और छात्रा से झाड़ू से मारपीट का आरोप
चौथम थाना पहुंचे शिक्षक व छात्रा | Prabhat Khabar Network
खगड़िया के चौथम में मदरसा शिक्षक और छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी है।
चौथम (खगड़िया) : चौथम प्रखंड की पूर्वी बौरने पंचायत के बरहरा गांव स्थित मदरसा के इमाम मौलाना कौसर काशमी, शिक्षक हाफिज फैसल और छात्रा साजिना खातून ने गांव की एक महिला पर झाड़ू से मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने चौथम थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
आवेदन के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने को लेकर मदरसा के शिक्षक और छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी निकालकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गांव की साजदा खातून, पति मो. जमशेद, वहां पहुंचीं और कथित रूप से शिक्षक व बच्चों के साथ झाड़ू से मारपीट करने लगीं. अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.
बताया गया कि ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और महिला वहां से चली गयी. इसके बाद मदरसा के शिक्षक, छात्रा समेत अन्य लोग चौथम थाना पहुंचे और घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया.
जांच के बाद होगी कार्रवाई
चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आये तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए