खगड़िया में छह पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से छह पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। यह आदेश विधि-व्यवस्था संधारण और कार्यालय कार्यहित को देखते हुए जारी किया गया है।

विज्ञापन

खगड़िया : विधि-व्यवस्था संधारण और कार्यालय कार्यहित को देखते हुए खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने पुलिस केंद्र खगड़िया में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए नये स्थान पर पदस्थापन का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

आदेश के अनुसार पुलिस केंद्र खगड़िया में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार को पुलिस केंद्र से प्रभारी स्पीडी ट्रायल का अतिरिक्त प्रभार, नफीस शाखा एवं माप संग्रह का दायित्व सौंपा गया है. वहीं पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मण राय और पुलिस अवर निरीक्षक रामाशीष सिंह को गोगरी थाना भेजा गया है.

इसी तरह पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी और पुलिस अवर निरीक्षक नेपाली सिंह को खगड़िया थाना में पदस्थापित किया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक फुल हसन को परबत्ता थाना भेजा गया है.

24 घंटे के अंदर योगदान का निर्देश

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन