स्वतंत्रता दिवस पर 12 भूमिहीन महिलाओं को मिला जमीन का पर्चा, चेहरे पर दिखी खुशी
पर्चा के साथ लाभुक और मौजूद सीओ | Prabhat Khabar Network
खगड़िया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 भूमिहीन महिलाओं को भूमि का बंदोबस्ती पट्टा प्रदान किया गया. यह सरकारी पहल जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आधार देने के उद्देश्य से की गई है. पर्चा मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी.
खगड़िया : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को गोगरी प्रखंड के भगवान इंटर उच्च विद्यालय के मैदान में भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. अंचलाधिकारी मो. आमिर हुसैन और राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पसराहा पंचायत की 12 महिला लाभुकों के बीच भूमि का बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया.
अंचलाधिकारी मो. आमिर हुसैन ने लाभुकों को पर्चा प्रदान किया. पर्चा मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी. महिलाओं ने भूमि मिलने पर प्रशासन के प्रति आभार जताया.
पर्चा मिलने से लाभुकों में खुशी
अंचलाधिकारी मो. आमिर हुसैन ने कहा कि सरकार की योजना के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गयी है. इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें स्थायी आधार देना है.
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने लाभुकों को बंदोबस्ती की गयी भूमि से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी. पर्चा मिलने के बाद लाभुकों में उत्साह का माहौल रहा.
यह भी पढ़ें : भूतपूर्व सैनिक की पत्नी ने किया ध्वजारोहण, गोगरी की ग्राम कचहरी में गूंजा देशभक्ति का संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रणवीर कुमार
रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










