शराबबंदी के समर्थन में ग्रामीणों नें बनाया मानव शृंखला, हो रही हर तरफ चर्चा

Updated:
विज्ञापन

मानव श्रृंखला में उपस्थित ग्रामीण, व थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया के खरौवा गांव में ग्रामीणों ने शराबबंदी के समर्थन में मानव शृंखला बनाकर एकजुटता दिखाई। इसे महिलाओं और गरीबों के लिए वरदान बताया जा रहा है।

विज्ञापन

खगड़िया : गोगरी प्रखंड के पसराहा थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक की देवठा पंचायत के खरौवा गांव में रविवार सुबह शराबबंदी के समर्थन में ग्रामीणों ने मानव शृंखला बनायी. मुखिया आलोक कुमार और पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में वार्ड संख्या एक और दो के बड़ी संख्या में ग्रामीण इसमें शामिल हुए. महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की भागीदारी भी रही.

विज्ञापन

मानव शृंखला के माध्यम से ग्रामीणों ने शराबबंदी के प्रति अपनी एकजुटता का संदेश दिया. ग्रामीणों ने कहा कि शराबबंदी से गरीब परिवारों और महिलाओं को काफी लाभ हुआ है. शराब के कारण होने वाली घरेलू परेशानियों में कमी आयी है और गांव में शांति का माहौल बना है.

शराब की भट्ठी पकड़े जाने के बाद लिया संकल्प

बताया गया कि हाल में पसराहा पुलिस ने गांव के आसपास शराब की भट्ठी और शराब की बड़ी खेप पकड़ी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर शराबबंदी को पूरी तरह सफल बनाने के लिए एकजुटता दिखाने का निर्णय लिया. इसी के तहत रविवार को मानव शृंखला बनायी गयी.

मानव शृंखला में शामिल ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कहा कि गांव में न तो शराब बिकने देंगे और न ही किसी को शराब पीने देंगे. ग्रामीणों ने शराब के खिलाफ जागरूकता फैलाने और पुलिस का सहयोग करने की बात कही.

इस मौके पर आयोजनकर्ता सदन सिंह, गणेश सिंह, ज्योतिष शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, मुखिया आलोक कुमार, सरपंच नंदकिशोर, दिनेश सिंह और पंचायत समिति सदस्य ध्रुव सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

मानव श्रृंखला में उपस्थित ग्रामीण, व थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
मानव श्रृंखला में उपस्थित ग्रामीण, व थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन