एक रिचार्ज में Netflix, Google Gemini और अनलिमिटेड 5G, Jio का ₹1299 प्लान है फुल पैकेज
जियो रिचार्ज प्लान / फोटो- जियो
एक ही रिचार्ज में अगर Netflix का सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डेटा, लंबी वैलिडिटी और Google Gemini जैसी AI सर्विस मिल जाए, तो कैसा रहेगा? Jio का ₹1299 वाला प्रीपेड प्लान अपने यूजर्स को यही सुविधा देता है. आइए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले सभी फायदे.
अगर आप Netflix का अलग से सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो Jio का 1299 रुपये वाला प्लान आपके पैसे बचा सकता है. जियो के इस प्लान में न सिर्फ Netflix का फायदा मिलेगा, बल्कि लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, बेसिक सुविधाओं से लेकर कई सारे प्रीमियम बेनेफिट्स मिलेंगे. दरअसल, 84 दिनों वाले प्लान्स और OTT के बढ़ते डिमांड को देखते हुए जियो ऐसे कई प्लान्स ऑफर कर रहा है, जिसमें यूजर्स एक ही प्लान में बेसिक सुविधाओं से लेकर ओटीटी और भी कई बेनेफिट्स का फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं जियो के 1299 रुपये वाले प्लान के बारे में.
Jio के ₹1299 प्लान में क्या मिलेगा?
Jio का यह प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. पूरे 84 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और डेली 100 SMS भी दिए जाते हैं. जिन इलाकों में Jio की 5G सर्विस उपलब्ध है, वहां यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अनलिमिटेड 5G डेटा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Netflix समेत कई एंटरटेनमेंट बेनेफिट्स
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्री OTT एक्सेस है. Jio अपने ग्राहकों को पूरे 84 दिनों के लिए Netflix (Mobile) का सब्सक्रिप्शन देता है, जिससे यूजर्स मोबाइल पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में देख सकते हैं. इसके अलावा 3 महीने के लिए JioHotstar और JioTV का भी एक्सेस मिलता है. साथ ही कंपनी 50GB तक JioAICloud स्टोरेज भी फ्री देती है.
Google Gemini और 5000GB तक फ्री स्टोरेज
Jio इस प्लान के साथ AI से जुड़े एक्स्ट्रा फायदे भी दे रहा है. यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google Gemini का एक्सेस मिलता है. इसके साथ ही कुल 5000GB तक Google Cloud स्टोरेज का लाभ भी दिया जाता है. Google Gemini को एक्टिवेट करने के बाद यह स्टोरेज आपके Google अकाउंट में जोड़ दिया जाता है.
किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?
अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं और एक ही प्लान में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, OTT एंटरटेनमेंट और AI सर्विसेज का फायदा लेना चाहते हैं, तो Jio का ₹1299 वाला प्लान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. खासकर Netflix देखने वाले, ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले और लंबी वैलिडिटी पसंद करने वाले यूजर्स को यह प्लान अच्छा वैल्यू फॉर मनी अनुभव देता है.
यह भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता प्लान: ₹189 में 28 दिनों तक कॉलिंग और मैसेजिंग का फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










