चार भूमिहीन परिवारों के बीच किया गया पर्चा वितरण

Updated:
विज्ञापन

पर्चा मिलने के बाद लाभुकों में खुशी का माहौल देखा गया

विज्ञापन

चौथम. अंचल कार्यालय में रविवार को भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन के पर्चा का वितरण किया गया. अंचलाधिकारी रविराज ने हरदिया पंचायत के चार भूमिहीन परिवारों को पर्चा प्रदान करते हुए कहा कि सरकार की ओर से कुल 22 परिवारों को पर्चा देने की प्रक्रिया चल रही है. प्रथम चरण में चार परिवारों को लाभान्वित किया गया है, जबकि शेष लाभुकों के बीच भी जल्द पर्चा वितरण किया जाएगा. सीओ ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है. पर्चा मिलने के बाद लाभुकों में खुशी का माहौल देखा गया. कार्यक्रम के दौरान राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार, हरदिया पंचायत के मुखिया विश्वनाथ रजक, वार्ड प्रतिनिधि बबलू कुमार, सत्यम सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन