अलौली से गांजा का खेप लेकर समस्तीपुर जा रहा तस्कर गिरफ्तार
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है
– 2 किलो 900 ग्राम गांजा पिट्ठू बेग में लेकर जा रहा था तस्कर खगड़िया. गांजा का खेप लेकर समस्तीपुर जा रहे तस्कर को आरपीएफ ने स्थानीय जंक्शन पर पकड़ा लिया. तस्कर के पास से 2 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया. तस्कर को गिरफ्तार कर आरपीएफ पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि आरपीएफ इंस्पेक्टर सुशील कुमार के नेतृत्व में एसआई चंद्र शेखर पासवान, आरक्षी अविनाश कुमार प्लेटफार्म पर गश्ती कर रहे थे. रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर गांजा डिलीवरी की सूचना मिली. सूचना के सत्यापन पर जीआरपी एसआई सुबोध कुमार यादव, एएसआई श्रीराम प्रसाद, आरक्षी देवेश कुमार के साथ रेल आहार स्टाल के समीप पहुंचते ही तस्कर पिट्ठू बेग फेंक कर भागने लगा. जिसे पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़ाये गये व्यक्ति से नाम/पता पूछने पर बताया वह समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के बेलाई वार्ड संख्या 14 निवासी मो. अख्तर के पुत्र मो. अरमान है. अरमान ने आरपीएफ को बताया कि बैग में गांजा है. जिसे अलौली बाजार से खरीदकर समस्तीपुर ले जा रहा था. उस व्यक्ति को वह नहीं जानता है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










