अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए हुई मापी

Published at :12 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए हुई मापी

परबत्ता. प्रखंड के माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव में वर्षों से अतिक्रमित सरकारी जमीन को आतिक्रमण से मुक्त कराने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है. रविवार को अंचल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने अतिक्रमित भूमि की मापी कर यह पता लगाने का प्रयास किया कि किस व्यक्ति […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव में वर्षों से अतिक्रमित सरकारी जमीन को आतिक्रमण से मुक्त कराने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है. रविवार को अंचल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने अतिक्रमित भूमि की मापी कर यह पता लगाने का प्रयास किया कि किस व्यक्ति ने कितनी जमीन का अतिक्रमण किया है. प्रशासन इस कार्य के लिए रविवार को दल बल के साथ मुरादपुर पहुंचा था. रविवार को प्रशासन की प्रतिबद्धता के सामने मौसम की बेरुखी भी बौनी पड़ गयी. दो घंटे तक बारिश होते रहने के बावजूद मापी का काम चलता रहा. मुरादपुर गांव में मुख्य सड़क से बिंद टोला जाने की सड़क बाधित है. विगत वर्ष विधानसभा उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी के प्रचार के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री मुरादपुर गये, तो बिन्द टोला के लोगों ने इस मामले पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था. इस मामले में मंत्री ने अंचल प्रशासन से जांच कर प्रतिवेदन मांगा, तब इस बात का खुलासा हुआ कि सड़क की जमीन वर्षों से अतिक्रमित है. इसे कई लोगों ने अतिक्रमित कर चहारदीवारी से घेर रखा है. इन सभी व्यक्तियों को सीओ द्वारा रविवार को मौके पर ही अगले सात दिनों के अंदर जमीन खाली करने का नोटिस किया गया. जिन्हें नोटिस दिया गया, उनमें मनोज कुमार झा, शिवाकांत झा तथा शैलेश झा हंै. इन्हें माधवपुर करारी मौजा के अंतर्गत खेसरा संख्या 1301 जो सरकारी गैरमजरूआ जमीन है, उेसे खाली करने का नोटिस दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन