KHAGARIA: तिलक समारोह से लौट रही कार हादसे का शिकार, बिजली पोल से टकराकर तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
KHAGARIA: तिलक समारोह से लौट रही कार हादसे का शिकार, बिजली पोल से टकराकर तीन लोग घायल

दुर्घटनाग्रस्त कर

अगुवानी-जमालपुर मुख्य मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में बीआर 06 बीएल 0131 नंबर की कार शामिल थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

खगड़िया (गोगरी) से रणवीर झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: शेरगढ़ में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

अगुवानी-जमालपुर मुख्य मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में बीआर 06 बीएल 0131 नंबर की कार शामिल थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी यात्री

जानकारी के अनुसार निलेश कुमार, बिट्टू कुमार सहित अन्य लोग अगुवानी के ठुट्ठी में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर अपने घर बेगूसराय लौट रहे थे. इसी दौरान शेरगढ़ के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

एक के बाद एक कई वाहनों से टकराई कार

बताया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले कार ने परबत्ता क्षेत्र में एक वाहन को टक्कर मारी, जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया. भागने के दौरान मडैया में भी एक वाहन को टक्कर लगी और अंत में शेरगढ़ में बिजली पोल से जोरदार टकरा गई. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को हल्की चोटें आई हैं.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन