चौथम में एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

खगड़िया के चौथम में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खगड़िया. जिले में अवैध आग्नेयास्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अवैध आग्नेयास्त्र के निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान चौथम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं डीआईयू ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी स्व. शंभू यादव के पुत्र पांडव यादव को गिरफ्तार किया. पुलिस ने तस्कर के तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद किया. पुलिस ने हथियार तस्कर के विरूद्ध चौथम थाना कांड संख्या 231/26 दर्ज कर लिया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है. साथ ही उसके नेटवर्क और अवैध हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है. छापेमारी में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार, डीआईयू टीम व पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










