वैज्ञानिक सोच की नई उड़ान, 400 शिक्षकों ने सीखे नवाचार के गुर

Updated:
विज्ञापन

फोटो-30कैप्सन-कार्यशाला को संबोधित करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network

खगड़िया के जेएनकेटी विद्यालय में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर कार्यशाला आयोजित, 500 विज्ञान परियोजनाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगड़िया. स्थानीय जेएनकेटी विद्यालय में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत जिला स्तरीय दिशा-निर्देशन सह शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन शशि ने किया, जबकि प्रधानाध्यापिका सोनी कुमारी ने प्रतिभागियों व अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला समन्वयक अनुराधा कुमारी, साइंस फॉर सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष कुमार यादव सह समन्वयक जकउल्लाह तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सोनी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत में जिला समन्वयक अनुराधा कुमारी ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की थीम और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को परियोजना निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराया. प्रधानाध्यापिका सोनी कुमारी ने कहा कि उनके विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां से वैज्ञानिक चेतना के प्रसार का अभियान आगे बढ़ रहा है. साइंस फॉर सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने कहा कि छोटे-छोटे दैनिक प्रयास ही बड़े नवाचारों की नींव रखते हैं और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है. कार्यशाला में स्टेट रिसोर्स पर्सन गणपति कुमार ने ऊर्जा अन्वेषण, प्रयोग एवं संवर्धन उप विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए कई प्रोजेक्ट आइडिया साझा किए. उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति तथा विभिन्न उपविषयों पर भी विस्तृत चर्चा की. वहीं शैक्षिक समन्वयक शहज़ाद अहसन ने परियोजना निर्माण की तकनीक, प्रस्तुतीकरण और उसकी बारीकियों से शिक्षकों को अवगत कराया. जिला समन्वयक अनुराधा कुमारी ने रिपोर्ट बुक, लॉग बुक, स्थानीय संदर्भ और मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जिले में 500 विज्ञान परियोजनाओं के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया. कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 400 शिक्षकों ने भाग लिया.


विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन