रेड रन 2026 प्रतियोगिता कोशी कॉलेज में 18 को

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया के कोशी कॉलेज में 18 जुलाई को रेड रन 2026 प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 17 से 25 वर्ष के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

खगड़िया. स्थानीय कोशी कॉलेज में आगामी 18 जुलाई को रेड-रन 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया जाऐगा. राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना, स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के दिशा निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है. बताया जाता है कि रेड रन-2026 प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओ में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाना है. इस प्रतियोगिता में 17 से 25 वर्ष के युवा भाग ले सकते है. कार्यक्रम में सफल 10 विजेताओं (05 छात्र एवं 05 छात्रा) को पुरस्कृत किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन