‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट, कृष करेगा अरमान की जान लेने की कोशिश

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 11th May Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. बास्केटबॉल मैच के दौरान कृष, अरमान से बदला लेने के लिए खतरनाक साजिश रचता नजर आएगा. वहीं अभीरा अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश में लगी है. शो में रोमांस के साथ अब सस्पेंस भी बढ़ गया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. अरमान और अभीरा के रिश्ते में आई दूरियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं, लेकिन इसी बीच कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जो दोनों की जिंदगी बदल सकता है. आने वाले एपिसोड में प्यार, इमोशन और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.

रिश्ते को दूसरा मौका देने की कोशिश

ये रिश्ता क्या कहलाता है के हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि अरमान ने तान्या के साथ बदतमीजी करने पर कृष को जमकर फटकार लगाई थी. इतना ही नहीं, उसने कृष को घर से निकालने तक का फैसला कर लिया था. हालांकि अभीरा ने बीच में आकर मामला संभाल लिया और परिवार को टूटने से बचा लिया.

अब अरमान को एहसास हो चुका है कि उसे अपने रिश्ते को बचाने के लिए कोशिश करनी होगी. इसी वजह से वह अभीरा के साथ रिलेशनशिप काउंसलिंग के लिए पहुंचता है. यहां दोनों को एक अनोखा टास्क दिया जाता है. काउंसलर दोनों को एक-एक गुब्बारा देकर कहता है कि अगले तीन दिनों तक उन्हें इसे अपने पार्टनर की तरह संभालकर रखना होगा.

घरवालों ने उड़ाया मजाक

अरमान और अभीरा जब घर में हाथों में गुब्बारे लेकर घूमते हैं, तो मायरा और मुक्ति उनकी खूब खिंचाई करते हैं. दोनों बच्चों को यह सब काफी मजेदार लगता है. इसी दौरान अरमान खुद को यंग और डैशिंग बताता है, लेकिन मायरा उसकी पोल खोल देती है और कहती है कि वह अपने सफेद बाल छिपाने के लिए हेयर कलर करता है. इस फनी माहौल के बीच अरमान और अभीरा फिर से एक-दूसरे के करीब आते नजर आते हैं.

बास्केटबॉल मैच में होगा बड़ा खेल

जहां एक तरफ अरमान और अभीरा अपने रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कृष बदले की आग में जल रहा है. विद्या और संजय भी दोनों के करीब आने से खुश नहीं हैं. आने वाले एपिसोड में बास्केटबॉल मैच के दौरान कृष एक खतरनाक साजिश रचता नजर आएगा, जिससे अरमान की जान खतरे में पड़ सकती है.

अब देखने वाली बात होगी कि क्या अभीरा समय रहते इस खतरे को भांप पाएगी या फिर कृष की चाल कामयाब हो जाएगी. शो का यह नया मोड़ दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाने वाला है.

यह भी पढ़ें: 500 रुपये से शुरू हुआ था थलापति विजय का सफर, अब मुख्यमंत्री बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola