भोजपुरी बवाल: 'काम छीना गया...' आम्रपाली-निरहुआ विवाद पर ट्रोलर्स को काजल राघवानी का करारा जवाब

Updated:
विज्ञापन

काजल, आम्रपाली और निरहुआ, फोटो- इंस्टाग्राम

जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल राघवानी द्वारा दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे को लेकर दिए बयान पर हंगामा मचा हुआ है. पुराने मुद्दों को उठाने पर हो रही ट्रोलिंग के बाद काजल ने इंस्टाग्राम पर एक तीखी पोस्ट शेयर कर अपनी सफाई दी है. उन्होंने साफ कहा कि यह मामला उनकी पर्सनल लाइफ का नहीं बल्कि प्रोफेशनल काम छीने जाने से जुड़ा है.

विज्ञापन

Bhojpuri Bawaal Kajal Raghwani: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल’ में अभिनेत्री काजल राघवानी के एक बयान ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है. शो के दौरान काजल ने करीब 10 साल पुराने अपने अनुभवों का जिक्र किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर लगातार चर्चा हो रही है.वहीं, अब काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी बात और स्पष्ट की है.

Kajal Raghwani on Her Experience With Nirhua and Amrapali: पुराने एक्सपीरियंस का कई बार जिक्र कर चुकी हैं काजल 

शो में काजल राघवानी ने काम के दौरान हुए कुछ पुराने अनुभवों का जिक्र किया था. उनके बयान के बाद कई लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि एक दशक पुरानी बातों को दोबारा सामने लाने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी. चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे बन गए हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर काजल अपने पूरे करियर के अनुभव शेयर  कर रही थीं, तो उस दौर के अन्य कलाकारों का जिक्र क्यों नहीं किया गया.

View on Instagram

काजल राघवानी ने अपने फिल्मी सफर में पवन सिंह, खेसारीलाल यादव समेत भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि यदि चर्चा पूरे दौर की है, तो उसमें सभी पहलुओं और कलाकारों का जिक्र होना चाहिए. हालांकि, इस पूरे विवाद में किसी का पक्ष लेने के बजाय बहस इस बात पर केंद्रित हो गई है कि पुराने मुद्दों को वर्तमान में उठाने का उद्देश्य क्या था.

Kajal Clarifies in Comment Section: पोस्ट कर जवाब दिया काजल ने 

इस बीच बढ़ती चर्चाओं के बाद काजल राघवानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी सफाई दी. उन्होंने लिखा कि लोगों को यह सीखने की जरूरत है कि काम से जुड़े मुद्दों पर काम की बात करनी चाहिए और निजी रिश्तों पर निजी स्तर पर ही चर्चा होनी चाहिए.

Image

काजल ने अपने पोस्ट में लिखा, "

काम के सामने काम की बात करते हैं. पर्सनल रिश्तों पर बात हो तो पर्सनल बात करते हैं. यहां हर चर्चा किसी के अफेयर, रिश्ते, शादी या निजी जिंदगी तक पहुंच जाती है, लेकिन काम की बात पीछे रह जाती है."

Affiars Happen in Bollywood too, But Work is More Important There: बॉलीवुड में भी अफेयर होते हैं, पर काम को ज्यादा महत्व दिया जाता हैं 

काजल ने पोस्ट में  बॉलीवुड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी कलाकारों की निजी जिंदगी से जुड़े कई विवाद और खबरें सामने आती हैं, लेकिन काम और प्रोफेशनल उपलब्धियों को ज्यादा महत्व दिया जाता है.  उनके मुताबिक, भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर किसी के काम से ज्यादा उसकी निजी जिंदगी पर चर्चा होने लगती है.

Image

काजल राघवानी ने यह भी साफ किया कि उन्होंने जो बातें कहीं, उनका संबंध केवल काम से था, किसी की निजी जिंदगी से नहीं. उन्होंने लिखा कि आज भी कई बार उनके साथ काम करने के लिए पहले हामी भरी जाती है, लेकिन बाद में मना कर दिया जाता है। इसी वजह से उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी.

Kajal Raised this Issue in Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल एपिसोड में बोलते दिखी काजल 

जियो हॉटस्टार के शो भोजपुरी बवाल में कई दफा काजल राघवानी ऐसी बाते करते नजर आईं कि उनको दिया हुआ काम उनसे छीन लिए गया था. इतना ही नहीं उन्होंने साफ- साफ आम्रपाली और निरहुआ के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि, आम्रपाली के कारण कितनी बार निरहुआ ने उनके साथ काम करने से मना किया है.

एक्ट्रेस ने पोस्ट में यह भी लिखा,

"मैं किसी की पर्सनल लाइफ में कभी नहीं आई, न आना चाहती हूं. मैंने जो भी कहा, वह सिर्फ काम से जुड़ी बात थी. अगर मुझे मेरी औकात दिखाने जैसी बातें नहीं कही जातीं, तो शायद मैं इस विषय पर कुछ भी नहीं बोलती। बाकी ये बातें मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती."

सोशल मीडिया पर बहस जारी 

काजल के इस पोस्ट के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है. कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं और इसे कार्यस्थल से जुड़े अनुभव शेयर करने का अधिकार बता रहे हैं। वहीं, कुछ का मानना है कि वर्षों पुराने मामलों को दोबारा उठाने से इंडस्ट्री में अनावश्यक विवाद पैदा हो सकता है.

फिलहाल, काजल राघवानी की सफाई के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वह अपने बयान को निजी रिश्तों से जोड़कर नहीं, बल्कि पेशेवर अनुभवों के संदर्भ में देखे जाने की अपील कर रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे विवाद पर भोजपुरी इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.

 यह भी पढ़ें: वैनिटी वैन में घंटों साथ रहते थे निरहुआ-अम्रपाली… काजल राघवानी का खुलासा, बोलीं- डायरेक्टर को खुद लेने आना पड़ा


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola