‘दूसरी बेटी हुई तो लोग ऐसे आए जैसे मातम हो’, कंगना ने हिमाचल की सोच पर उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन

कंगना रनौत, फोटो - इंस्टाग्राम

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए हिमाचल में बेटियों के जन्म को लेकर समाज की सोच पर चिंता जताई. उन्होंने अपने परिवार से जुड़े दो अनुभव भी साझा किए.

विज्ञापन

कंगना रनौत अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर अपनी राय खुलकर रखती हैं. अब कंगना ने हिमाचल प्रदेश में बेटियों के जन्म को लेकर समाज की सोच पर चिंता जताई है. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने परिवार से जुड़े कुछ अनुभव साझा किए. कंगना ने बताया कि उनके आसपास ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां बेटी के जन्म को खुशी की जगह दुख के तौर पर देखा गया. उन्होंने कहा कि हिमाचल में बेटे की चाह से जुड़ी मानसिकता उन्हें बेहद परेशान करने वाली लगती है.

सोशल मीडिया पोस्ट पर कंगना ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें एक हिमाचली महिला की कहानी बताई गई. दावा किया गया कि महिला ने शादी के बाद 11 बच्चों को जन्म दिया और उसके पहले 10 बच्चे बेटियां थीं. इसके बाद 11वें बच्चे के तौर पर बेटा हुआ. वीडियो के साथ शेयर किए गए पोस्ट में बेटे की चाह में एक महिला को बार-बार गर्भधारण करने के लिए मजबूर किए जाने पर सवाल उठाया गया था. इसी पोस्ट पर कंगना ने प्रतिक्रिया दी और अपने आसपास देखे गए कुछ अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि उनके परिवार में भी बेटियों के जन्म को लेकर समाज की ऐसी सोच देखने को मिली है, जिसने उन्हें काफी परेशान किया.

कंगना रनौत ट्वीट स्क्रीनशॉट, फोटो - X
कंगना रनौत ट्वीट स्क्रीनशॉट, फोटो - X

‘बेटी के जन्म पर लोग संवेदना देने पहुंच गए’

कंगना ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार के घर दूसरी बेटी के जन्म के बाद कुछ लोग संवेदना जताने पहुंच गए थे. उन्होंने कहा कि उनकी कजिन ने उन्हें फोन करके रोते हुए बताया था कि रिश्तेदार ऐसे व्यवहार कर रहे हैं, जैसे परिवार में कोई बड़ी अनहोनी हो गई हो. कंगना के मुताबिक, उनकी कजिन इस व्यवहार से काफी भावनात्मक रूप से परेशान हो गई थीं. उन्होंने कहा कि वह इस सोच को देखकर हैरान नहीं थीं, लेकिन उस समय खुद को बेबस महसूस कर रही थीं.

View on Instagram

दूसरी बेटी के जन्म के बाद महिला की हालत हुई गंभीर

कंगना ने एक और पारिवारिक अनुभव का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनके एक रिश्तेदार की पत्नी दूसरी बेटी के जन्म के बाद बेहद परेशान हो गई थीं. परिवार और पति का पूरा साथ मिलने के बावजूद वह अपनी नवजात बेटी को देखने या उसे छूने के लिए तैयार नहीं थीं. कंगना ने बताया कि हालात इतने गंभीर हो गए थे कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हालांकि, अब उनकी हालत ठीक है. कंगना ने इस अनुभव को बेहद दुखद बताया और कहा कि ऐसी सोच का असर सिर्फ मां पर ही नहीं, बल्कि घर की बड़ी बेटी पर भी पड़ता है.

कंगना पहले भी रखती रही हैं बेबाक राय

कंगना रनौत अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए सामने रखती हैं. हाल के दिनों में उनके जेन-Z  को लेकर की गई पोस्ट भी काफी चर्चा में रही थी. उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों की आलोचना करते हुए कड़ी टिप्पणी की थी. बाद में उन्होंने अपने रुख में बदलाव करते हुए जेन-Z को देश की ताकत बताया था.

‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर भी चर्चा में कंगना

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई हैं. मनोज तपाड़िया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मरीजों की जान बचाने वाले अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की कहानी पर आधारित है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास प्रतिक्रिया नहीं मिली. अब यह फिल्म 14 अगस्त को ZEE5 पर रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: खाते इस देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए... नसीरुद्दीन शाह के ‘कुत्ते’ वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola