500 रुपये से शुरू हुआ था थलापति विजय का सफर, अब मुख्यमंत्री बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay: थलापति विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. कभी पहली फिल्म के लिए सिर्फ 500 रुपये फीस लेने वाले विजय अब राजनीति में बड़ा नाम बन चुके हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें हर महीने करीब 2.85 लाख रुपये वेतन मिलेगा.

विज्ञापन

Thalapathy Vijay: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार से राजनीति के बड़े चेहरे बने विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अभिनेता से नेता बने विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर के बाद उनके फैंस और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. शपथ लेने के तुरंत बाद विजय एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने अपने चुनावी वादों से जुड़े अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए.

500 रुपये से शुरू हुआ था विजय का सफर

आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाले थलापति विजय का सफर बेहद साधारण शुरुआत से शुरू हुआ था. विजय ने साल 1984 में रिलीज हुई Vetri में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने किया था. खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए विजय को केवल 500 रुपये फीस मिली थी.

इसके बाद विजय ने साल 1992 में Naalaiya Theerpu से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म का निर्देशन भी उनके पिता ने ही किया था.

तीन दशक तक फिल्मों में किया राज

विजय ने अपने तीन दशक लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में अपनी जगह बनाई. उनकी फिल्मों को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता रहा है.

विजय आखिरी बार The Greatest of All Time में नजर आए थे. वहीं उनकी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर भी काफी चर्चा है.

मुख्यमंत्री बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को हर महीने करीब 2.85 लाख रुपये वेतन मिलेगा. इस राशि में विधायक वेतन, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं शामिल हैं. यानी सालाना तौर पर उन्हें लगभग 34 लाख रुपये सैलरी मिलेगी.

हालांकि फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए विजय पहले से ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 600 करोड़ रुपये बताई जाती है.

यह भी पढ़ें: ‘2 दिन में 10 करोड़ दो, नहीं तो गोली मार देंगे’, एल्विश यादव को आया धमकी भरा मैसेज

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola