सकरोहर बहियार से महिला की लाश बरामद

बेलदौर: थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव के बहियार स्थित नटिनिया तालाब से रविवार की दोपहर पुलिस ने महिला की लाश को बरामद किया है. मृत महिला की पहचान उसी गांव के रहने वाले शंभु भगत की पत्नी के रूप में की गयी है. उक्त महिला दो अप्रैल से ही घर से लापता थी. शंभु ने […]
बेलदौर: थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव के बहियार स्थित नटिनिया तालाब से रविवार की दोपहर पुलिस ने महिला की लाश को बरामद किया है. मृत महिला की पहचान उसी गांव के रहने वाले शंभु भगत की पत्नी के रूप में की गयी है. उक्त महिला दो अप्रैल से ही घर से लापता थी. शंभु ने थाने में इसको लेकर आवेदन भी दिया था, लेकिन पुलिस ने आवेदन को रद्दी की टोकरी में फेंक दिया. लाश की हालत देख परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की आशंका जता रहे हैं.
महिला के सिर के बाल को भी अपराधियों ने काट दिया था. लाश की शिनाख्त मृत महिला की मां ने स्वयं घटना स्थल पर जाकर की. लाश की स्थिति इतनी बिगड़ गयी थी कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था. सड़ी-गली लाश से तेज दुगंर्ध निकल रही थी.
इसके कारण लोग शव के पास नहीं जा रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मालूम हो कि दो अप्रैल को घर से थोड़ी ही दुर स्थित पूर्वी बहियार में शंभु भगत की 30 वर्षीया पत्नी मवेशी के लिए घास लाने गयी थी, लेकिन वापस नहीं आयी. उसके घर नहीं लौटने पर शंभु भगत ने थाने मंे इसकी जानकारी दी थी. बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और प्रेम-प्रसंग का मामला बताती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










