बीडीओ को मिला एमओ का प्रभार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

खगडि़या. बेलदौर सीओ को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार से मुक्त करते हुए वहां के बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा को यह प्रभार दिया गया है. गोगरी एसडीओ के अनुशंसा पर डीएम राजीव रोशन ने बेलदौर प्रखंड के बीडीओ को ही एमओ को अतिरिक्त प्रभार दिया है. ज्ञात हो कि इसके पूर्व उक्त प्रखंड के सीओ […]

विज्ञापन

खगडि़या. बेलदौर सीओ को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार से मुक्त करते हुए वहां के बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा को यह प्रभार दिया गया है. गोगरी एसडीओ के अनुशंसा पर डीएम राजीव रोशन ने बेलदौर प्रखंड के बीडीओ को ही एमओ को अतिरिक्त प्रभार दिया है. ज्ञात हो कि इसके पूर्व उक्त प्रखंड के सीओ के पास ही एमओ का अतिरिक्त प्रभार था. सीओ के विरुद्ध एसडीओ ने डीएम को रिपोर्ट भेजी थी . रिपोर्ट में कहा गया था कि सीओ सह प्रभार एमओ द्वारा कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता बरती जा रही है. इनके द्वारा आपूर्ति से संबंधित शिकायतों की जांच ससमय जांच नहीं की जाती है जिससे कार्य प्रभावित होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन