आंधी-बारिश में छत से उतरने के दौरान बुजुर्ग की गिरकर मौत
Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 14 May 2026 8:50 PM
आंधी से मक्का, मूंग और आम की फसल को भारी क्षति हुआ है
मानसी. थाना क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजान में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजान गांव वार्ड संख्या पांच निवासी 70 वर्षीय नागो राम की मौत हो गयी. सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि बुजुर्ग नागो राम देर रात छत पर सोये हुए थे. इसी दौरान तेज आंधी-बारिश होने लगा. छत से उतरने के दौरान बुजुर्ग का पैर फिसल गया. जिसके कारण वो जख्मी हो गये. इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति रही ठप
बुधवार की देर रात अचानक आए तेज आंधी-बारिश ने जिले में भारी तबाही मचायी है. आंधी और बारिश से फसल का भारी नुकसान हुआ है. तेज हवाओं और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ सड़क पर गिर गया. वहीं बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त होने से पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही. सदर प्रखंड के माड़र रसौंक, मानसी, अलौली, बेलदौर आदि क्षेत्र में बिजली ठप है. आंधी इतनी तेज थी कि लोगों को रातभर भय और परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घरों की टीन और छप्पर उड़ गए. आंधी से मक्का, मूंग और आम की फसल को भारी क्षति हुआ है. जबकि जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सुबह होते ही बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त तारों और गिरे पेड़ों को हटाने में जुट गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










