सामाजिक बैठक में जमीन विवाद सुलझाने की पहल

Updated:
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने विवादित स्थल पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के मध्य बौरने पंचायत स्थित आरा मिल चौक पर वर्षों से चल रहे जमीन विवाद को लेकर रविवार को सामाजिक बैठक आयोजित कर मामले के समाधान की पहल की गई. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को आपसी भाईचारे के साथ विवाद समाप्त करने की सलाह दी. बताया गया कि कैथी निवासी रामदेव झा के पुत्र अनिल कुमार झा ने चौथम थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जोगा चौरसिया के पुत्र छोटू कुमार उनकी जमीन पर जबरन पक्का मकान निर्माण करा रहे हैं. शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने विवादित स्थल पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में मुखिया शशि भूषण कुमार सिंह, उपमुखिया मुकेश कुमार सिंह, सरपंच ललेन्द्र महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने दोनों पक्षों से आपसी सहमति एवं सौहार्द के साथ समाधान निकालने की अपील की मुखिया शशि भूषण कुमार सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर मकान निर्माण किया जा रहा है वह गैर मजरुआ आम जमीन है. उन्होंने कहा कि उक्त स्थान पर पहले से कई परिवार घर बनाकर रह रहे हैं तथा छोटू कुमार के पूर्वज भी वर्षों से वहीं निवास करते आ रहे हैं. बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि सामाजिक स्तर पर विवाद का समाधान होने से क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा कायम रहेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन