केबल कंपनियों पर होगी कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2015 11:03 PM
खगडि़या. नगर परिषद द्वारा केबल कंपनियों पर नकेल कसने के लिए सख्त आदेश जारी किया गया है. नगर परिषद को बिना सूचना दिये एवं बिना अनापत्ति पत्र लिए शहरी क्षेत्र में तार बिछाने वाले कंपनियों पर जुर्माना लगाया जायेगा. बीते दिनों नगर सभापति मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित स्थायी सशक्त समिति की बैठक […]
खगडि़या. नगर परिषद द्वारा केबल कंपनियों पर नकेल कसने के लिए सख्त आदेश जारी किया गया है. नगर परिषद को बिना सूचना दिये एवं बिना अनापत्ति पत्र लिए शहरी क्षेत्र में तार बिछाने वाले कंपनियों पर जुर्माना लगाया जायेगा. बीते दिनों नगर सभापति मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित स्थायी सशक्त समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि बगैर सूचना के नगर परिषद क्षेत्र में तार बिछाने वाले कंपनियों पर तीन लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जायेगा. अगर कोई कंपनी गड्डा खोदती है, तो उसे भरने की भी जिम्मेवारी उसी कंपनी की होगी. ऐसा नहीं करने वाले कंपनियों के विरुद्ध भी दंड की बातें कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










